Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बारिश से बाधित दूसरे एकदिनी में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

बारिश के चलते मैच को 29 ओवर प्रति पारी तक सीमित कर दिया गया था। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही।

20 Jul 2025

बारिश से बाधित दूसरे एकदिनी में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने बारिश से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला टीम को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस जीत में इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

बारिश के चलते मैच को 29 ओवर प्रति पारी तक सीमित कर दिया गया था। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल सिर्फ 3 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर मात्र 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। स्मृति मंधाना ने अनुभव का परिचय देते हुए 42 रनों की अहम पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने अंत तक टिके रहकर नाबाद 30 रन बनाए। हालांकि मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया, और भारतीय टीम 29 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दी। एमी जोन्स ने नाबाद 46 रन और टैमी ब्यूमोंट ने 34 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने भी उपयोगी 21 रन जोड़े। भारत की ओर से स्नेह राणा और क्रांति गौड़ को एक-एक विकेट मिला।

इंग्लैंड ने महज 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है, और तीसरा मुकाबला निर्णायक होगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारिश से बाधित दूसरे एकदिनी में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट
बारिश के चलते मैच को 29 ओवर प्रति पारी तक सीमित कर दिया गया था। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News