Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर

इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 125 रन के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और सिर्फ 76 रन पर सिमट गई।

08 Jul 2026

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर

नॉटिंघम। इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 125 रन के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और सिर्फ 76 रन पर सिमट गई।

भारत की शुरुआत आक्रामक रही। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन जोश टंग और जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती झटके देकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारत ने पहले छह ओवर में ही पांच विकेट गंवा दिए और इसके बाद पूरी टीम 11.4 ओवर में ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने चार विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि जोफ्रा आर्चर ने तीन और आदिल रशीद ने दो विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सैम करन 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। जोस बटलर ने 36 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है और अब उसके पास अगले मुकाबले में सीरीज जीतने का मौका होगा।

संक्षिप्त स्कोर

इंग्लैंड: 201/7 (20 ओवर)

फिल सॉल्ट 70,सैम करन नाबाद 41,प्रिंस यादव 2/30, हर्षित राणा 2/40।

भारत: 76 (11.4 ओवर)

वैभव सूर्यवंशी 13, जोश टंग 4/28, जोफ्रा आर्चर 3/29, आदिल रशीद 2/14।

परिणाम: इंग्लैंड 125 रन से विजयी, सीरीज में 2-0 से आगे।।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडि
इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 125 रन के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। 202 रन क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News