Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से रौंदा, 4-0 से जीती सीरीज

सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के विस्फोटक शतक और हैरी ब्रूक के नाबाद तूफानी अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में भारत को 56 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली।

12 Jul 2026

आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से रौंदा, 4-0 से जीती सीरीज

साउथैम्प्टन। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के विस्फोटक शतक और हैरी ब्रूक के नाबाद तूफानी अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में भारत को 56 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ इंग्लैंड आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की नंबर-1 टीम भी बन गया।

साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो भारत के खिलाफ उसका टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड की पारी में जोस बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली। कप्तान हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाकर उनका शानदार साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की, जो भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

भारत की ओर से शिवम दुबे ने दो, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट हासिल किया। इनके अलावा, कोई भी भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं ले सका और पूरे मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना मुश्किल रहा।

258 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 3 रन के निजी योग पर जल्दी आउट हो गए। हालांकि ईशान किशन ने 56 और तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में तेज 53 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं निभा सके। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28, संजू सैमसन ने 27 और शिवम दुबे ने 14 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने तीन विकेट झटके, जबकि आदिल रशीद ने दो महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं। उनकी सटीक गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजी की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

यह भारत की टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी हार रही। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह लगातार सातवीं टी-20 हार दर्ज हुई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से रौंदा, 4-0 स
सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के विस्फोटक शतक और हैरी ब्रूक के नाबाद तूफानी अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में भारत को 56 रन से हराकर पां





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News