Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बंगाल में भाजपा की बढ़त पर बिहार में उत्साह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में लिखा, “जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन। भारत माता की जय।”

04 May 2026

बंगाल में भाजपा की बढ़त पर बिहार में उत्साह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

पटना। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिल रही बढ़त के बीच बिहार में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह से सामने आ रहे रुझानों ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की संभावित सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में लिखा, “जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन। भारत माता की जय।”

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक भाजपा 192 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 96 सीटों पर आगे चल रही है। 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में ये आंकड़े भाजपा की निर्णायक बढ़त की ओर इशारा कर रहे हैं।

रुझानों से साफ है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में बंगाल की सियासत में बड़ा बदलाव संभव है और राज्य में “भगवा” का परचम लहराने की स्थिति बनती दिख रही है। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए यह संदेश साझा किया है, जो अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में भाजपा की बढ़त पर बिहार में उत्साह, मुख्यमंत्री सम्
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में लिखा, “जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News