Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

ईशा देओल को खल रही प्यार की कमी

एक इंटरव्यू में ईशा ने कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि उनका तलाक सुर्खियां बने। उन्होंने माना कि सार्वजनिक जीवन का हिस्सा होने के कारण निजी बातें भी लोगों के सामने आ जाती हैं, लेकिन उन्होंने और भरत ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ इस दौर का सामना करने की कोशिश की।

26 Jun 2026

ईशा देओल को खल रही प्यार की कमी

अभिनेत्री ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से अलगाव के बाद पहली बार अपनी निजी जिंदगी और भावनात्मक संघर्ष पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में ईशा ने कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि उनका तलाक सुर्खियां बने। उन्होंने माना कि सार्वजनिक जीवन का हिस्सा होने के कारण निजी बातें भी लोगों के सामने आ जाती हैं, लेकिन उन्होंने और भरत ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ इस दौर का सामना करने की कोशिश की। ईशा ने कहा कि यह सिर्फ दो लोगों का निजी फैसला था, जिसमें उनके बच्चों का भविष्य भी जुड़ा हुआ था।

ईशा ने बताया कि मुश्किल समय में उनके परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की वजह से यह दौर और भी संवेदनशील था, इसलिए हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेना पड़ा। सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने बताया कि लगातार आ रही टिप्पणियों के चलते उनकी टीम ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कलाकार अपने प्रशंसकों से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन लोगों को भी उनकी निजी जिंदगी और मर्यादा का सम्मान करना चाहिए।

अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए ईशा ने स्वीकार किया कि उनकी जिंदगी में फिलहाल प्यार और रोमांस की कमी उन्हें महसूस होती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका प्यार पर भरोसा आज भी कायम है। ईशा के मुताबिक, उनके माता-पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के रिश्ते जैसा निश्छल, सम्मानपूर्ण और बिना शर्त वाला प्रेम आज के दौर में बहुत दुर्लभ हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते में सच्चे प्रेम को करीब से देखा है और वही उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईशा देओल को खल रही प्यार की कमी
एक इंटरव्यू में ईशा ने कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि उनका तलाक सुर्खियां बने। उन्होंने माना कि सार्वजनिक जीवन का हिस्सा होने के कारण निजी बातें भी लोगों के स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News