Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

धर्मेंद्र के लिए ईशा देओल का भावुक पोस्ट

आज भी लोग इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि हिंदी सिनेमा के इस चमकते सितारे ने उन्हें हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के जन्मदिन के अवसर पर 8 दिसंबर को बेटी ईशा देओल ने अपने पिता के नाम एक बेहद भावुक संदेश शेयर किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

08 Dec 2025

धर्मेंद्र के लिए ईशा देओल का भावुक पोस्ट

बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहलाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। अपने 90वें जन्मदिन से महज कुछ हफ्ते पहले उनका इस दुनिया से यूं चले जाना फिल्म इंडस्ट्री और करोड़ों प्रशंसकों के लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं था। आज भी लोग इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि हिंदी सिनेमा के इस चमकते सितारे ने उन्हें हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के जन्मदिन के अवसर पर 8 दिसंबर को बेटी ईशा देओल ने अपने पिता के नाम एक बेहद भावुक संदेश शेयर किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

ईशा देओल ने पिता को याद करते हुए जो लिखा, वह उनके मजबूत रिश्ते और अटूट बंधन को बखूबी दर्शाता है। ईशा ने लिखा, "मेरे प्यारे पापा के लिए… हमारा रिश्ता, हमारा समझौता, सबसे मजबूत बंधन। 'हम' पूरी जिंदगी, सभी लोकों में और उससे भी परे एक साथ रहेंगे। चाहे स्वर्ग हो या धरती, हम अलग नहीं हैं पापा। अभी के लिए मैंने आपको अपने दिल में बहुत कोमलता और प्यार से सहेज लिया है। आपने मुझे अपनी बेटी के रूप में जो दिया है, उसे कोई और कभी बदल नहीं सकता।"

इसके आगे ईशा ने अपने पिता के चाहने वालों के लिए एक खूबसूरत वादा भी किया। उन्होंने लिखा, "मैं आपका प्यार उन लाखों प्रशंसकों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी, जो आपको उतना ही चाहते हैं जितना मैं। आई लव यू पापा… आपकी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।"

गाैरतलब है कि धर्मेंद्र लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और इसी वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 नवंबर की सुबह उन्होंने जुहू स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मेंद्र के लिए ईशा देओल का भावुक पोस्ट
आज भी लोग इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि हिंदी सिनेमा के इस चमकते सितारे ने उन्हें हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के जन्मदिन के अवसर पर 8 दिसंब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News