Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

लगातार पाँचवीं हार के बाद भी सीएसके ने नहीं छोड़ी प्लेऑफ की उम्मीद, हसी बोले - अब भी कर सकते हैं वापसी

शुक्रवार (11 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स से करारी हार झेलने के बाद टीम लगातार पाँचवाँ मैच हार गई और अंकतालिका में नौवें स्थान पर खिसक गई है। इसके बावजूद टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का मानना है कि सीएसके अब भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

12 Apr 2025

लगातार पाँचवीं हार के बाद भी सीएसके ने नहीं छोड़ी प्लेऑफ की उम्मीद, हसी बोले - अब भी कर सकते हैं वापसी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। शुक्रवार (11 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स से करारी हार झेलने के बाद टीम लगातार पाँचवाँ मैच हार गई और अंकतालिका में नौवें स्थान पर खिसक गई है। इसके बावजूद टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का मानना है कि सीएसके अब भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

कोलकाता से हार के बाद माइकल हसी ने कहा, "हम अभी हार मानने को तैयार नहीं हैं। टूर्नामेंट लंबा है और इसमें बस चौथे स्थान पर पहुंचना जरूरी होता है। हां, इस वक्त हमारे पास कोई मोमेंटम नहीं है और हम अच्छा क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं, ये हम मानते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि चीजें बदल नहीं सकतीं।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर हम एक-दो जीत दर्ज कर पाएं तो टीम का आत्मविश्वास लौटेगा और तब कुछ भी हो सकता है। हमें भरोसा है कि हम टेबल में अंतिम चार में जगह बना सकते हैं।"

सीएसके की लगातार हार के बाद टीम में बदलाव की मांग उठ रही है, लेकिन हसी इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, "यह समय है एकजुट रहने का, न कि सबकुछ बदलने का। हमारे खिलाड़ी जिस अंदाज में खेलने के आदी हैं, हम उन्हें अचानक एकदम अलग तरीके से खेलने के लिए नहीं कह सकते। सीएसके हमेशा स्थिरता में विश्वास रखती है, और हमें उसी पर कायम रहना है।"

टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका न दिए जाने पर उठ रहे सवालों के बीच हसी ने कहा कि अनुभव का अपना महत्व है। उन्होंने कहा, "शेन वॉटसन और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों ने अपने करियर के अंतिम दौर में सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। मुझे अब भी लगता है कि हमारे अनुभवी खिलाड़ी टीम के लिए काफी कुछ दे सकते हैं।"

माइकल हसी ने कहा कि मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग, कप्तान एमएस धोनी और चोट के बावजूद टीम के साथ बने रहने वाले रुतुराज गायकवाड़ मिलकर टीम को एकजुट रखेंगे। उन्होंने सीएसके फैन्स से भी समर्थन बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा, "हमारे पास अब भी टैलेंट है और हम इस स्थिति से निकल सकते हैं। लेकिन इसके लिए मेहनत करनी होगी। हमारी फैन बेस शुरू से शानदार रही है और हमें उम्मीद है कि वो इस कठिन वक्त में भी हमारे साथ बने रहेंगे।"

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लगातार पाँचवीं हार के बाद भी सीएसके ने नहीं छोड़ी प्लेऑफ की
शुक्रवार (11 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स से करारी हार झेलने के बाद टीम लगातार पाँचवाँ मैच हार गई और अंकतालिका में नौवें स्थान पर खिसक गई है। इसके बावजूद टी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News