Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चारधाम यात्रा की कम अवधि में भी रिकाॅर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, 261 की मौत व 20 लापता

इस वर्ष चारधाम की कम यात्रा अवधि और आपदा के बाद भी रिकॉर्ड तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे हैं। 10 मई से 17 नवंबर तक चारधाम यात्रा में कुल 48 लाख 11 हजार 279 तीर्थयात्रियों ने चारों धामों में दर्शन पूजन किया।

18 Nov 2024

चारधाम यात्रा की कम अवधि में भी रिकाॅर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, 261 की मौत व 20 लापता

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वविख्यात चारधाम यात्रा अब समाप्त हाे चुकी है और शीतकाल के लिए चाराें धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनाेत्री और गंगाेत्री धाम के कपाट बंद हो गए हैं। अब दर्शन के लिए देश-दुनिया के तीर्थयात्रियाें काे छह माह तक का इंतजार करना हाेगा। इस वर्ष चारधाम यात्रा पर रिकार्ड 48 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।

इस वर्ष चारधाम की कम यात्रा अवधि और आपदा के बाद भी रिकॉर्ड तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे हैं। 10 मई से 17 नवंबर तक चारधाम यात्रा में कुल 48 लाख 11 हजार 279 तीर्थयात्रियों ने चारों धामों में दर्शन पूजन किया। सबसे अधिक केदारनाथ धाम 16 लाख 52 हजार 76 तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि बद्रीनाथ धाम में 14 लाख 35 हजार 341 पहुंचे। इसी तरह यमुनोत्री धाम में सात लाख 14 हजार 755, गंगोत्री धाम में आठ लाख 15 हजार 273, हेमकुंड साहिब दरबार में एक लाख 83 हजार 722 तो गौमुख धाम में 10 हजार 112 तीर्थयात्रियों ने हाजिरी लगाई है। यात्रा काल में कुल पांच लाख 44 हजार 24 वाहन आए हैं, जबकि उच्च हिमालय स्थित केदारनाथ धाम में एक लाख 26 हजार 393 तीर्थयात्री हेलीकाप्टर से पहुंचे हैं।

इस वर्ष 261 तीर्थयात्रियों की मौत व 20 यात्री हैं लापता

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र आईटी पार्क देहरादून की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष चारधाम यात्रा में कुल 261 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। समुद्रतल से 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम यात्रा में 127, बद्रीनाथ धाम में 68, हेमकुंड साहिब दरबार में 10, गंगोत्री धाम में 16 व यमुनोत्री धाम में 40 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। इसमें स्वास्थ्य खराब होने से 249 की मौत हुई है तो 12 लोगों की मौत प्राकृतिक आपदा के कारण हुई है। जबकि प्राकृतिक आपदा में केदारनाथ में अभी 20 तीर्थयात्री लापता हैं और तीन लोग घायल हुए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चारधाम यात्रा की कम अवधि में भी रिकाॅर्ड संख्या में पहुंचे श
इस वर्ष चारधाम की कम यात्रा अवधि और आपदा के बाद भी रिकॉर्ड तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे हैं। 10 मई से 17 नवंबर तक चारधाम यात्रा में कुल 48 लाख 11 हजार 279 तीर्थय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News