Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

धनबाद में मुर्दे भी महफूज नहीं, चूहों ने कुतर डाला मोर्चरी में रखा शव

देश की कोयला राजधानी धनबाद में अब मुर्दे भी महफूज नहीं रह गए हैं। जी हां, धनबाद जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई

14 Nov 2024

धनबाद में मुर्दे भी महफूज नहीं, चूहों ने कुतर डाला मोर्चरी में रखा शव

देश की कोयला राजधानी धनबाद में अब मुर्दे भी महफूज नहीं रह गए हैं। जी हां, धनबाद जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहाँ के एक निजी अस्पताल 'असर्फी' में मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिया है। शर्मसार कर देने वाली यह सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली, वह अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझा कर शांत कराया।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ निवासी बोधि मंडल बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गुरुवार की सुबह जब मृतक का शव लेने उसके परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव की हालत देख वे सभी दंग रह गए। दरअसल मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिया था। मृतक के कान, नाक और पैर को चूहों ने कुतर डाला था। यह देख परिजन काफी आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धनबाद में मुर्दे भी महफूज नहीं
देश की कोयला राजधानी धनबाद में अब मुर्दे भी महफूज नहीं रह गए हैं। जी हां, धनबाद जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News