Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

मोबाइल फोन में विस्फोट से स्टूडेंट्स सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में मचा हड़कंप

घटना के बाद अस्पताल में मोबाइल फोन के उपयोग और चार्जिंग को लेकर सख्ती बढ़ाने की बात कही जा रही है

10 Feb 2026

मोबाइल फोन में विस्फोट से स्टूडेंट्स सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में मचा हड़कंप

बीरभूम। जिले के सिउड़ी सदर अस्पताल के शिशु विभाग में मंगलवार सुबह एक असामान्य घटना से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के एक बेड पर रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया, जिससे पूरे वार्ड में धुआं और आग फैल गई। विस्फोट की तेज आवाज से वहां मौजूद मरीजों के परिजन और अस्पताल कर्मी दहशत में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय शिशुओं को इंजेक्शन दिए जा रहे थे। अचानक मोबाइल फोन में विस्फोट होते ही आग भड़क उठी। वार्ड में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। कुछ ही पलों में स्थिति बेहद भयावह हो गई।
घटना के चश्मदीद अर्जिना बीबी ने बताया कि विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल सकती थी, लेकिन समय रहते ऑक्सीजन सपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल फोन विस्फोट के समय चार्ज पर नहीं था, हालांकि सुबह उसे चार्ज किया गया था—यह बात मोबाइल के मालिक ने स्वीकार की है।
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी प्रतिमा बाड़ी ने बताया कि जैसे ही लोगों को आग लगने का अहसास हुआ, वह भी तुरंत वार्ड से बाहर निकल आईं। उस समय किसी को यह समझने का मौका नहीं मिला कि आखिर हुआ क्या। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षा कर्मी तुरंत शिशु विभाग पहुंचे और जलते मोबाइल फोन को बाहर ले जाया गया। कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया और स्थिति सामान्य हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी शिशु या व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से वार्ड के मुख्य दरवाजे बंद होने के कारण कई लोग अंदर ही रह गए थे, जिससे घबराहट और बढ़ गई। हालांकि सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद अस्पताल में मोबाइल फोन के उपयोग और चार्जिंग को लेकर सख्ती बढ़ाने की बात कही जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोबाइल फोन में विस्फोट से सदर अस्पताल में हड़कंप
घटना के बाद अस्पताल में मोबाइल फोन के उपयोग और चार्जिंग को लेकर सख्ती बढ़ाने की बात कही जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News