Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पंजाब में शंभू बार्डर के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, संदिग्ध की मौत

पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि बीती रात शंभू के निकट रेलवे ट्रैक पर धमाके की सूचना मिली। इिसके बाद वह स्वयं, डीआईजी पटियाला रेंज, जीआरपी तथा आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां धमाका हुआ वहां गहरा गढ्ढा बन गया। स्थिति को देखते हुए रेलवे ट्रैक पर आवागमन को रोका गया।

28 Apr 2026

पंजाब में शंभू बार्डर के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, संदिग्ध की मौत

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा बार्डर पर शंभू की सीमा में बीती रात दिल्ली-पटियाला रेलवे ट्रैक पर बम धमाका हुआ है। कहा जा रहा है कि जिस संदिग्ध ने विस्फोटक लगाया उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव के टुकड़े आज सुबह बरामद किए हैं। धमाके के कारण कई घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। यह धमाका पटियाला जिला के गांव बठोनियां के निकट जंगल में हुआ है। यहां रेलवे ट्रैक का कुछ हिस्सा घने जंगल में है। आतंकवाद के दौर में भी इस क्षेत्र में अकसर घटनाएं होती रही हैं।

पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि बीती रात शंभू के निकट रेलवे ट्रैक पर धमाके की सूचना मिली। इिसके बाद वह स्वयं, डीआईजी पटियाला रेंज, जीआरपी तथा आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां धमाका हुआ वहां गहरा गढ्ढा बन गया। स्थिति को देखते हुए रेलवे ट्रैक पर आवागमन को रोका गया। उन्होंने बताया कि इस घटना के संदिग्ध युवक की मौत हो गई। धमाके से ट्रैक को मामूली नुकसान हुआ , जिसे ठीक कर लिया गया है। पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। एक मोबाइल फोन का सिम कार्ड भी मिला है। उसकी जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पहले ही ई-मेल के जरिए पंजाब व हरियाणा में रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ई-मेल में बाकायदा 24 अप्रैल को 8:11 मिनट पर अंबाला से लेकर दिल्ली तक रेलवे ट्रैक पर धमाके करने की धमकी दी गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पंजाब में शंभू बार्डर के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, संदिग्ध क
पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि बीती रात शंभू के निकट रेलवे ट्रैक पर धमाके की सूचना मिली। इिसके बाद वह स्वयं, डीआईजी पटियाला रेंज, जीआरपी तथा आरपीएफ के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News