Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

अलवर में एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग, 5 लोग जिंदा जले, पहचान मुश्किल, गाड़ी से सिर्फ हड्डियां बरामद

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव निवासी परिवार वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहा था। परिवार ने कार किराए पर ली थी।

30 Apr 2026

अलवर में एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग, 5 लोग जिंदा जले, पहचान मुश्किल, गाड़ी से सिर्फ हड्डियां बरामद

अलवर (राजस्थान)/भोपाल (मध्य प्रदेश)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में देररात चलती कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। चालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे मौजपुर के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव निवासी परिवार वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहा था। परिवार ने कार किराए पर ली थी। मौजपुर के पास पहुंचते ही कार में अचानक सीएनजी गैस का रिसाव हुआ, जिससे तुरंत आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। चालक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग बुझने के बाद कार पूरी तरह जल चुकी थी।

लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी नेकी राम ने बताया कि यह घटना रात करीब 11 बजे की है। वाहन सीएनजी और पेट्रोल से संचालित था। गैस रिसाव के कारण आग लगी, जो देखते ही देखते भीषण रूप ले गई। हादसे में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी तीव्र थी कि शव पूरी तरह जल गए हैं, जिनकी पहचान डीएनए जांच से कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मौके पर मेडिकल टीम को बुलाया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस बीच अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी भी रात में ही मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, मौजपुर में एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के पास कार में अचानक आग लगी। रेस्कूयू टीम को आग बुझाने के बाद कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। अलवर की एएसपी प्रियंका रघुवंशी के अनुसार, रात करीब 11.15 बजे लक्ष्मणगढ़ पुलिस को कार में आग लगने की जानकारी मिली थी। रात करीब 11.30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने में करीब 15 मिनट का समय लगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अलवर में एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग, 5 लोग जिंदा जले, प
पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव निवासी परिवार वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहा था। परिवार ने कार किराए पर ली थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News