Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

फेसबुक वाला प्यार, खूनी अंजाम

ब्यूटी पार्लर में प्रेमी ने ली महिला की जान, फिर खुद की आत्महत्या

24 Mar 2026

फेसबुक वाला प्यार, खूनी अंजाम

कोलकाता। गडिय़ा स्थित तेंतुलतला इलाके में मंगलवार दोपहर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक चलते-फिरते ब्यूटी पार्लर के भीतर खून की होली खेली गई। करीब 15 वर्षों से सफलतापूर्वक पार्लर चला रही 50 वर्षीय रूपवाणी दास की उनके ही कथित प्रेमी पंकज ने बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। हरियाणा के रहने वाले पंकज और कोलकाता की रूपवाणी के बीच का यह रिश्ता, जो कभी सोशल मीडिया की चकाचौंध से शुरू हुआ था, उसका अंत इतना खौफनाक होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। दोपहर की व्यस्तता के बीच हुई इस दोहरी मौत की घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। 
पुलिसिया तफ्तीश में जो परतें खुल रही हैं, वे किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं हैं। पता चला है कि रूपवाणी और हरियाणा के युवक पंकज की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे इतनी गहरी हो गई कि शादीशुदा और बच्चों की मां होने के बावजूद रूपवाणी कुछ समय पहले अपना घर-बार छोड़कर हरियाणा चली गई थीं और वहां पंकज के साथ रहने लगी थीं। हालांकि, करीब दो महीने पहले वह वापस कोलकाता लौट आईं और दोबारा अपने परिवार के साथ रहने लगीं। पुलिस को अंदेशा है कि रूपवाणी अब इस उलझे हुए रिश्ते से पूरी तरह बाहर निकलना चाहती थीं और पंकज से दूरी बना रही थीं, जो शायद सनकी प्रेमी को नागवार गुजरा। वारदात वाले दिन का घटनाक्रम किसी सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करता है। दोपहर करीब 12 बजे रूपवाणी के पति अनूप दास ने हमेशा की तरह उन्हें अपनी बाइक से पार्लर छोड़ा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले 45 मिनट के भीतर सब कुछ खत्म हो जाएगा। दोपहर 12.45 बजे के आसपास जब पार्लर के भीतर से शोर-शराबे और झगड़े की आवाजें आईं, तो स्थानीय लोगों ने तुरंत परिवार को सूचित किया। जब पति, बेटा और अन्य रिश्तेदार बदहवास हालत में पार्लर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई। फर्श पर चारों तरफ खून फैला था और रूपवाणी व पंकज दोनों ही लहूलुहान हालत में बेसुध पड़े थे। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि पंकज हरियाणा से सिर्फ इस रिश्ते का हिसाब चुकता करने के इरादे से कोलकाता आया था। जब रूपवाणी ने उसके साथ दोबारा जाने या रिश्ता जारी रखने से इनकार किया, तो आवेश में आकर पंकज ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और फिर खुद की भी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और मोबाइल रिकॉर्ड्स को खंगाला जा रहा है ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि क्या यह पहले से तय मर्डर-सुसाइड का मामला था या मौके पर उपजे विवाद का नतीजा। 
फिलहाल, कोलकाता पुलिस हरियाणा में पंकज के परिवार से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है ताकि उसके पिछले रिकॉर्ड और कोलकाता आने के सही समय का पता लगाया जा सके। दूसरी ओर, रूपवाणी के परिवार से भी गहन पूछताछ की जा रही है कि क्या उन्हें इस संबंध की गंभीरता और पंकज द्वारा दी जा रही किसी संभावित धमकी के बारे में पहले से जानकारी थी। गडिय़ा का यह पार्लर कांड आज शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जो आधुनिक दौर के डिजिटल रिश्तों के पीछे छिपे घातक खतरों की ओर इशारा करता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फेसबुक वाला प्यार, खूनी अंजाम
ब्यूटी पार्लर में प्रेमी ने ली महिला की जान, फिर खुद की आत्महत्या





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News