Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

वोटर सूची में गड़बड़ी होने पर निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं : सलीम

उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द बाकी सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की जाएगी

26 Mar 2026

वोटर सूची में गड़बड़ी होने पर निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं : सलीम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने गुरुवार को आरोप लगाया कि अगर वोटर सूची सही नहीं है तो निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना संभव नहीं है। उन्होंने यह बात अलीमु्द्दीन स्ट्रीट, कोलकाता स्थित अपने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कही। इसके साथ ही उन्हाेंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
सलीम ने कहा कि नागरिकों के वोट का अधिकार सुरक्षित रखने के लिए वोटर सूची का सटीक होना अत्यंत आवश्यक है। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग इस दिशा में पर्याप्त और जिम्मेदार कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस मुद्दे पर व्यापक विरोध और जागरूकता होनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था के रूप में चुनाव से पहले वोटर अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने का दायित्व निभाए, यह तो सामान्य अपेक्षा है। लेकिन वास्तव में कई असंगतियां देखी जा रही हैं।
इसके साथ ही सलीम ने आरएसएस और भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत तानाशाही मानसिकता अपनाने और विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द बाकी सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को एक साथ बैठकर चर्चा करने की आवश्यकता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वोटर सूची में गड़बड़ी होने पर निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं
उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द बाकी सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News