Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

भाजपा के रहते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं : ममता

केशियाड़ी के बाद ममता बनर्जी का कार्यक्रम झाड़ग्राम और बांकुड़ा के बड़जोड़ में भी है

11 Apr 2026

भाजपा के रहते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं : ममता

कोलकाता। ममता बनर्जी ने शनिवार पश्चिम मिदनापुर के केशियाड़ी से अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की मौजूदगी में “फ्री एंड फेयर” चुनाव संभव नहीं है।
जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, “हम निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं, लेकिन बीजेपी के रहते यह संभव नहीं। एसआईआर एक बड़ा घोटाला है। दिल्ली से बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन हमारा लक्ष्य भी दिल्ली है।”
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कड़ा रुख
ममता बनर्जी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “एक देश, एक कानून के नाम पर विविधता खत्म करने की कोशिश हो रही है। हम इसका पूरी तरह विरोध करेंगे। जो भी जबरन कानून लाए जाएंगे, सत्ता में आने पर उन्हें रद्द किया जाएगा।”
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश रची गई। उन्होंने कहा, “मेरे नामांकन को रद्द कराने के लिए मेरे खिलाफ झूठे हलफनामे दाखिल किए गए। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।”
ममता ने बीजेपी पर बंगाल को बांटने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा, “बिहार में जिन लोगों के वोट कटे, उन्हें राशन और बैंक खाते बंद करने की धमकी दी जा रही है। मैं यहां ऐसा नहीं होने दूंगी। डिलिमिटेशन बिल लाकर बंगाल को टुकड़ों में बांटने की कोशिश हो रही है।”
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी आदिवासी समुदाय के बीच जाकर काम नहीं किया। “हमने कानून बनाकर आदिवासियों को जंगल और जमीन का अधिकार दिलाया है। उनकी जमीन जबरन कोई नहीं ले सकता,”
ममता बनर्जी ने जंगलमहल क्षेत्र में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा, “एक समय यह इलाका हिंसा से जूझ रहा था। लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। आज यहां व्यापक बदलाव हुआ है, और यह केंद्र सरकार की नहीं, राज्य सरकार की देन है।”
केशियाड़ी के बाद ममता बनर्जी का कार्यक्रम झाड़ग्राम और बांकुड़ा के बड़जोड़ में भी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा के रहते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं : ममता
केशियाड़ी के बाद ममता बनर्जी का कार्यक्रम झाड़ग्राम और बांकुड़ा के बड़जोड़ में भी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News