Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार देर रात छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें मुख्य आरोपी जावेद खान भी शामिल है। उनके पास से 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और दो लग्जरी कारें बरामद हुई हैं।

17 Sep 2025

कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 लोग गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो एक फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहा था। पुलिस ने मंगलवार देर रात शहर में छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 लाख रुपये से अधिक नकद, कई मोबाइल फोन और दो महंगी कारें बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस को मिली शिकायतों के बाद की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धोखेबाज कोलकाता के विभिन्न स्थानों पर फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। वे एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी के नाम का उपयोग कर अमेरिकी नागरिकों को अलग-अलग बहाने से फोन करते थे। कभी वे तकनीकी सहायता की पेशकश करते, तो कभी पैसे ट्रांसफर करने का वादा करते थे। कई अमेरिकी नागरिक उनकी बातों में आकर ठगी का शिकार हो जाते थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मंगलवार रात दो फ्लैटों पर छापा मारकर मुख्य आरोपी जावेद खान समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान, पुलिस ने अपराधियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, एक राउटर, बड़ी मात्रा में सोना और 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। इसके अलावा, तीन एक्सरसाइज बुक भी मिली हैं, जिनमें पैसे का हिसाब और फर्जी कॉल सेंटर के संचालन से संबंधित जानकारी दर्ज है। पुलिस ने एक स्कोडा स्लाविया और एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी भी जब्त की है।

धोखेबाजों के पास से 10 बहुराष्ट्रीय कंपनियों की घड़ियां भी मिली हैं। पुलिस बुधवार को गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश करेगी और उन्हें हिरासत में लेने की मांग करेगी। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
Kolkata Police, fake call centre, fraud, arrest, US citizen





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News