Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

फर्जी पैरामेडिकल-नर्सिंग संस्थान का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

पुलिस को प्राथमिक जांच में आशंका है कि सिलीगुड़ी में इस तरह के फर्जी शिक्षण संस्थानों का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है

14 Feb 2026

फर्जी पैरामेडिकल-नर्सिंग संस्थान का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में पैरामेडिकल और नर्सिंग कोर्स के नाम पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश किया है। प्रधान नगर थाना पुलिस ने शहर के एक कथित पैरामेडिकल संस्थान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीती रात दो महिलाओं सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस कथित ठगी गिरोह में शामिल होने के आरोप में कौशिक गुहा, नवीन चंद्र बनिक, सुरजीत शर्मा, संजय शर्मा, अभिजीत सूत्रधार, रोधा खाती और रोशी छेत्री को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित सिलीगुड़ी के विभिन्न वार्डों के अलावा अलीपुरद्वार, मिरिक और कालिम्पोंग के निवासी है।
मामले की शुरुआत तब हुई जब कई छात्र-छात्राओं ने संस्थान के खिलाफ प्रधान नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के नाम पर उनसे लाखों रुपये वसूले गए, लेकिन संस्थान के पास कोर्स संचालित करने के लिए कोई वैध सरकारी अनुमति या मान्यता नहीं थी। इतना ही नहीं, संस्थान द्वारा दिए गए प्रमाणपत्र किसी भी सरकारी या निजी नौकरी में मान्य नहीं पाए गए।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मिलन मोड़ स्थित संस्थान पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग या किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड की अनुमति के बिना ही संस्थान धड़ल्ले से संचालित हो रहा था। पुलिस आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करने की तैयारी में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही सालबाड़ी इलाके में इसी तरह के एक फर्जी संस्थान से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को प्राथमिक जांच में आशंका है कि सिलीगुड़ी में इस तरह के फर्जी शिक्षण संस्थानों का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।
प्रधान नगर थाना पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि इस ठगी का शिकार कितने छात्र-छात्राएं हुए हैं और क्या इस पूरे मामले में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भी संलिप्तता है या नहीं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फर्जी पैरामेडिकल-नर्सिंग संस्थान का भंडाफोड़
पुलिस को प्राथमिक जांच में आशंका है कि सिलीगुड़ी में इस तरह के फर्जी शिक्षण संस्थानों का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News