Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

फलता : भाजपा का आरोप—ईवीएम के बटनों पर लगाया गया ‘टेप’

भाजपा का दावा है कि फलता के कुछ बूथों पर ईवीएम मशीनों के बटन पर “टेप” लगाया गया था। पार्टी ने एक तस्वीर साझा करते हुए आरोप लगाया कि जिन बटनों पर टेप लगाया गया, उनमें तीसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार और चौथे नंबर पर माकपा का चुनाव चिन्ह था।

29 Apr 2026

फलता : भाजपा का आरोप—ईवीएम के बटनों पर लगाया गया ‘टेप’

दक्षिण 24 परगना। पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में एक बार फिर डायमंड हार्बर के फलता इलाके को लेकर विवाद सामने आया है। मतदान के दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ईवीएम में कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

भाजपा का दावा है कि फलता के कुछ बूथों पर ईवीएम मशीनों के बटन पर “टेप” लगाया गया था। पार्टी ने एक तस्वीर साझा करते हुए आरोप लगाया कि जिन बटनों पर टेप लगाया गया, उनमें तीसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार और चौथे नंबर पर माकपा का चुनाव चिन्ह था। भाजपा का कहना है कि यह जानबूझकर किया गया ताकि मतदाता उनके उम्मीदवार को वोट न दे सकें। हालांकि, इस तस्वीर की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने पुनर्मतदान (री-पोल) की मांग की है और आरोपों का निशाना सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर साधा है। इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से फोन पर बातचीत भी की।

फलता से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहीर (जाहांगीर) खान हैं। भाजपा ने बिना नाम लिए आरोप लगाया है कि उनके नेतृत्व में कई बूथों पर इस तरह की “वोट लूट” की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने इसे “डायमंड हार्बर मॉडल” बताते हुए यह भी आरोप लगाया कि इसी तरीके से अभिषेक बनर्जी ने पहले चुनाव जीता था।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच चुनाव आयोग ने मामले की रिपोर्ट तलब की है।

गौरतलब है कि रविवार रात से ही फलता क्षेत्र चर्चा में है, जब पुलिस, केंद्रीय बल और पुलिस पर्यवेक्षक अजयपाल शर्मा कुछ लोगों के घर पहुंचे थे। इसके बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें अजयपाल शर्मा स्थानीय लोगों को चेतावनी देते नजर आए। दावा किया गया कि यह वीडियो तृणमूल उम्मीदवार के घर के पास का है।

इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने अजयपाल शर्मा की भूमिका और अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए। मंगलवार को अजयपाल और जाहांगीर खान आमने-सामने भी आए, जब अजयपाल का काफिला तृणमूल कार्यालय के सामने से गुजर रहा था। उस दौरान जहीर खान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें “जय बांग्ला” और “गो बैक” के नारे लगाए गए।

हालांकि विरोध के बावजूद अजयपाल शर्मा अपने रुख पर कायम रहे और पूरे दिन केंद्रीय बलों के साथ इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे। मतदान के दिन सुबह से ही उन्होंने क्षेत्र में निगरानी जारी रखी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फलता : भाजपा का आरोप—ईवीएम के बटनों पर लगाया गया ‘टेप’
भाजपा का दावा है कि फलता के कुछ बूथों पर ईवीएम मशीनों के बटन पर “टेप” लगाया गया था। पार्टी ने एक तस्वीर साझा करते हुए आरोप लगाया कि जिन बटनों पर टेप लगाया गया,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News