Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

बांग्ला फिल्मों के मशहूर निर्देशक अनिक दत्त की छत से गिरकर हुई मौत

निर्माता फिरदौसुल हसन ने कहा कि परिवार के आने के बाद सरकारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी

27 May 2026

बांग्ला फिल्मों के मशहूर निर्देशक अनिक दत्त की छत से गिरकर हुई मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चर्चित फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता का बुधवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। बुधवार दोपहर अचानक उनके घायल होने की खबर सामने आई थी। बताया गया कि हिंदुस्तान पार्क स्थित अपनी पूर्व पत्नी के घर की छत से गिरने के बाद उन्हें गंभीर हालत में ढाकुरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उनकी आवासीय इमारत पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर घटना को दुर्घटना माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रुप से कुछ नहीं कहा है। बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे।
कुछ दिन पहले ही 22 मई को अनीक दत्ता ने अपना जन्मदिन मनाया था और सोशल मीडिया पर पुरानी यादें साझा की थीं। फिल्म निर्देशन में आने से पहले वह लगभग दो दशकों तक विज्ञापन जगत से जुड़े रहे और कई चर्चित विज्ञापन फिल्मों का निर्माण किया।
साल 2012 में उनकी फिल्म भूतेर भविष्यत ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई थी। यह फिल्म अपनी विषयवस्तु और प्रस्तुति को लेकर काफी चर्चित रही। इसके बाद उन्होंने आश्चर्य प्रदीप, मेघनाद बध रहस्य, भविष्यतेर भूत, बरुण बाबुर बंधु और अपराजित जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी फिल्म ‘अपराजित’ भी विवादों के केंद्र में रही थी। उनकी अंतिम चर्चित फिल्म यतो कांड कोलकातातेई थी।
अनीक दत्ता को वामपंथी विचारधारा के करीबी सांस्कृतिक व्यक्तित्व के रूप में भी जाना जाता था। उनके निधन की खबर के बाद टॉलीवुड और राजनीतिक जगत के कई लोग अस्पताल पहुंचे। निर्माता फिरदौसुल हसन ने कहा कि परिवार के आने के बाद सरकारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं दीप्सिता धर ने इस घटना को बेहद अप्रत्याशित और दुखद बताया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्ला फिल्मों के निर्देशक अनिक दत्त की छत से गिरकर हुई मौत
निर्माता फिरदौसुल हसन ने कहा कि परिवार के आने के बाद सरकारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News