Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पर्णश्री में दूरदर्शन की मशहूर गायिका की नृशंस हत्या

पूर्व आया ने चाकू से किया तावड़तोड़ हमला, शौचालय के पास खून से लथपथ मिला शव

19 Jan 2026

पर्णश्री में दूरदर्शन की मशहूर गायिका की नृशंस हत्या

कोलकाता। महानगर के पर्णश्री थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बेचराम चटर्जी रोड स्थित एक अपार्टमेंट में दूरदर्शन व आकाशवाणी की ख्यातिलब्ध गायिका अनिता घोष (64) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज बात यह है कि वारदात को अंजाम देने वाली कोई और नहीं, बल्कि उनके घर में काम करने वाली पूर्व आया ही निकली। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनिता घोष अपने लकवाग्रस्त पति अर्प घोष के साथ प्रियदर्शिनी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहती थीं। उनका बेटा बेहाला में दूसरे फ्लैट में रहता है। सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे संजू सरकार (34) नाम की महिला, जो दो साल पहले वहां आया का काम करती थी, बकाया वेतन मांगने पहुंची थी। आरोप है कि रुपयों को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर संजू ने पास रखे चाकू से अनिता के पेट और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद जब अनिता निढाल होकर गिर पड़ीं, तो आरोपी ने उनके शरीर से सोने के गहने और अलमारी से नकदी लूट ली। सुबह करीब 9 बजे जब घर से चीख-पुकार सुनाई दी, तो पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अनिता घोष शौचालय के पास खून से लथपथ पड़ी थीं। पड़ोसियों ने तुरंत आरोपी संजू सरकार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। अनिता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  इस हत्याकांड ने पिछले साल अगस्त में हुए पञ्चसायर कांड की खौफनाक यादें ताजा कर दी हैं। वहां भी विजया दास नामक बुजुर्ग महिला की उनके बीमार पति के सामने ही हत्या कर दी गई थी और उसमें भी आया की संलिप्तता पाई गई थी। पर्णश्री की घटना में भी सुरक्षा की भारी चूक देखी गई, क्योंकि अपार्टमेंट में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। पुलिस की माने तो अनिता ने मौत से पहले खुद को बचाने की कोशिश की थी, जिससे आरोपी संजू के शरीर पर भी खरोंच के निशान मिले हैं। अपार्टमेंट के निवासियों में डर का माहौल है। उनका कहना है कि सीसीटीवी होता तो शायद सुरक्षा में मदद मिलती। पर्णश्री थाने की पुलिस ने आरोपी आया को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश की जा रही है। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वह लूट के इरादे से आई थी या केवल बकाया रुपयों का विवाद था, इसकी गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पर्णश्री में दूरदर्शन की मशहूर गायिका की नृशंस हत्या
पूर्व आया ने चाकू से किया तावड़तोड़ हमला, शौचालय के पास खून से लथपथ मिला शव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News