Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

अमेरिकी नागरिकता की खबरों के बीच घिरे मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ

जहां हाल ही में उनके पंजाब की राजनीति में आने की चर्चाएं तेज थीं, वहीं अब सामने आई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। दावा किया जा रहा है कि दिलजीत अब कानूनी रूप से भारतीय नागरिक नहीं रहे और उन्होंने कथित तौर पर अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली है।

14 May 2026

अमेरिकी नागरिकता की खबरों के बीच घिरे मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ

दुनियाभर में 'मैं हूं पंजाब' का नारा बुलंद करने वाले मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों एक नई विवादित रिपोर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां हाल ही में उनके पंजाब की राजनीति में आने की चर्चाएं तेज थीं, वहीं अब सामने आई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। दावा किया जा रहा है कि दिलजीत अब कानूनी रूप से भारतीय नागरिक नहीं रहे और उन्होंने कथित तौर पर अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली है।

रिपोर्ट के अनुसार दिलजीत ने साल 2022 में गुपचुप तरीके से अमेरिका की नागरिकता ले ली थी और अब वे अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा करते हैं। बताया जा रहा है कि 1 सितंबर 2022 के बाद से वे ई-वीजा के जरिए भारत आ रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उनके पास ओसीआई (भारतीय मूल के विदेशी नागरिक) कार्ड भी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, उनका आखिरी भारतीय पासपोर्ट वर्ष 2018 में मुंबई से जारी हुआ था, जिसे बाद में सरेंडर कर दिया गया। इससे पहले उनका एक पासपोर्ट जाम्बिया से जारी होने की बात भी सामने आई है।

खबरों में यह भी कहा गया है कि दिलजीत की पत्नी संदीप कौर भी अमेरिकी नागरिक हैं और अमेरिकी नागरिकता के आवेदन के दौरान दिलजीत ने कैलिफोर्निया स्थित अपने पांच बेडरूम वाले बंगले का पता दिया था। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब सामाजिक संगठन 'जागो पंजाब मंच' समेत कई समूह उन्हें पंजाब की राजनीति में आने का न्योता दे चुके हैं। हालांकि दिलजीत पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है और वे सिर्फ संगीत और अभिनय पर ध्यान देना चाहते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर भविष्य में दिलजीत राजनीति में आने का फैसला करते हैं, तो उन्हें भारतीय नागरिकता दोबारा हासिल करने के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा। भारतीय नागरिकता अधिनियम के तहत किसी विदेशी नागरिक को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने से पहले भारत में कम से कम 12 साल तक निवास करना आवश्यक होता है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर दिलजीत या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमेरिकी नागरिकता की खबरों के बीच घिरे मशहूर पंजाबी गायक दिलज
जहां हाल ही में उनके पंजाब की राजनीति में आने की चर्चाएं तेज थीं, वहीं अब सामने आई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। दावा किया जा रहा है कि दिलजीत अब कानूनी रूप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News