Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

फैन्स ने रितेश देशमुख पर बरसाया प्यार, भावुक हुईं जेनेलिया

यही वजह है कि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में इस कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बार फिर उनका प्यारा और दिल जीत लेने वाला अंदाज़ देखने को मिला है।

20 May 2025

फैन्स ने रितेश देशमुख पर बरसाया प्यार, भावुक हुईं जेनेलिया

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक हैं। एक ओर दोनों ने फिल्मों के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन किया है, वहीं दूसरी ओर उनका सादगी भरा अंदाज़ और लोगों से जुड़ाव उन्हें और भी खास बनाता है। दोनों को अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ बेहद आत्मीयता से पेश आते हुए देखा गया है। यही वजह है कि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में इस कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बार फिर उनका प्यारा और दिल जीत लेने वाला अंदाज़ देखने को मिला है।

जब भी रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख किसी सार्वजनिक जगह पर नजर आते हैं, तो वहां मौजूद फैंस उन्हें घेर लेते हैं और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच जाती है। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। रितेश और जेनेलिया एक खास इवेंट में पहुंचे थे, जहां रितेश को देखते ही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनके साथ तस्वीरें खिंचवाना चाहता था। इस दौरान जेनेलिया थोड़ी दूर खड़ी थीं और अपने पति को लोगों के बीच इतना लोकप्रिय और पसंद किया जाता देख वह भावुक हो गईं। उनके चेहरे पर रितेश के लिए सम्मान, प्यार और गर्व साफ झलक रहा था। यह भावनात्मक पल कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी इस जोड़ी की केमिस्ट्री और आपसी समझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें और मज़ेदार वीडियो शेयर करते हैं, जो फैंस के बीच काफ़ी लोकप्रिय होते हैं। इस जोड़ी की पहली मुलाकात साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर हुई थी। वहीं से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब दस साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 3 फरवरी, 2012 को शादी कर ली। आज भी इनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फैन्स ने रितेश देशमुख पर बरसाया प्यार, भावुक हुईं जेनेलिया
यही वजह है कि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में इस कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बार फिर उनका प्यारा और दिल जीत लेने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News