Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फराह खान ने शाहरुख के साथ फिर फिल्म करने की जताई इच्छा

खास बात यह है कि इस बड़े ऐलान के लिए न कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और न ही किसी स्टूडियो की आधिकारिक घोषणा, बल्कि यह जानकारी एक घरेलू मुलाकात के दौरान सामने आई।

20 Jan 2026

फराह खान ने शाहरुख के साथ फिर फिल्म करने की जताई इच्छा

फराह खान कोरियोग्राफर के साथ-साथ एक सफल निर्देशक के तौर पर भी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखती हैं। लंबे समय से दर्शक उनकी निर्देशन में वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब खुद फराह खान ने इस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कन्फर्म किया है कि वह जल्द ही एक नई फिल्म के साथ डायरेक्टर की कुर्सी पर लौटने वाली हैं। खास बात यह है कि इस बड़े ऐलान के लिए न कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और न ही किसी स्टूडियो की आधिकारिक घोषणा, बल्कि यह जानकारी एक घरेलू मुलाकात के दौरान सामने आई।

दरअसल, फराह खान अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अक्सर फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में टीवी अभिनेता नकुल मेहता से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी वापसी का संकेत दिया। नकुल ने उनसे कहा कि दर्शक उनकी बनाई फिल्मों को मिस कर रहे हैं। इस पर फराह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और साफ कर दिया कि वह फिर से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सही समय का इंतजार कर रही हैं।

फराह खान ने यह भी इशारा दिया कि उनकी अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ हो सकती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उनके बच्चे कॉलेज चले जाएंगे, वह फिल्म पर काम शुरू कर देंगी और संभव है कि साल के अंत तक प्रोजेक्ट पर हाथ डालें। मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि अगर निर्देशन करेंगी तो शाहरुख खान का ही इंतजार करेंगी, वरना तब तक यूट्यूब पर काम करती रहेंगी। उनके इस बयान से साफ हो गया है कि फराह खान की अगली फिल्म में शाहरुख खान की मौजूदगी देखने को मिल सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फराह खान ने शाहरुख के साथ फिर फिल्म करने की जताई इच्छा
खास बात यह है कि इस बड़े ऐलान के लिए न कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और न ही किसी स्टूडियो की आधिकारिक घोषणा, बल्कि यह जानकारी एक घरेलू मुलाकात के दौरान सामने आई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News