Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

'डॉन 3' के लिए शाहरुख खान के पास पहुंचे फरहान अख्तर

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने एक बार फिर असली 'डॉन' यानी शाहरुख खान से संपर्क किया है।

17 Jan 2026

'डॉन 3' के लिए शाहरुख खान के पास पहुंचे फरहान अख्तर

शाहरुख खान के चाहने वालों के लिए एक बड़ी और उत्साह बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय से अटकी पड़ी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने एक बार फिर असली 'डॉन' यानी शाहरुख खान से संपर्क किया है। खास बात यह है कि शाहरुख इस आइकॉनिक किरदार में वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक अहम शर्त रखी है।

करीब दो साल पहले फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को 'डॉन 3' के लिए नए डॉन के तौर पर घोषित किया था, जिसे लेकर शाहरुख के फैंस काफी नाराज हो गए थे। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने फिल्म से किनारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर अपनी प्राथमिकताएं बदल चुके हैं और वह फिलहाल लगातार गैंगस्टर फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहते। रणवीर के बाहर होते ही फरहान अख्तर ने एक बार फिर शाहरुख खान का रुख किया है।

शाहरुख खान 'डॉन' का चोला दोबारा पहनने को राजी हैं, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 'डॉन 3' का निर्देशन फरहान अख्तर नहीं, बल्कि 'जवान' के निर्देशक एटली करें। शाहरुख का मानना है कि एटली का मास-एक्शन और ग्लोबल अपील वाला स्टाइल 'डॉन' फ्रैंचाइजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। उल्लेखनीय है कि शाहरुख और एटली की फिल्म 'जवान' ने दुनियाभर में करीब 1,160 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।

गौरतलब है कि 'डॉन' फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2006 में हुई थी, जब फरहान अख्तर ने अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्म 'डॉन' का रीमेक शाहरुख खान के साथ बनाया था। यह फिल्म सुपरहिट रही, जिसके बाद 2011 में 'डॉन 2' रिलीज हुई और उसने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। अब करीब 15 साल बाद अगर शाहरुख खान 'डॉन 3' के जरिए वापसी करते हैं, तो यह उनके फैंस के लिए किसी बड़े जश्न से कम नहीं होगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'डॉन 3' के लिए शाहरुख खान के पास पहुंचे फरहान अख्तर
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने एक बार फिर असली 'डॉन' यानी शाहरुख खान से संपर्क किया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News