Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

फरहान अख्तर अब हॉलीवुड में आजमाएंगे किस्मत

खबर है कि फरहान को मशहूर हॉलीवुड निर्देशक सैम मेंडेस की महत्वाकांक्षी बायोपिक परियोजना 'द बीटल्स' में अहम भूमिका मिली है।

13 Feb 2026

फरहान अख्तर अब हॉलीवुड में आजमाएंगे किस्मत

अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर को आखिरी बार फिल्म '120 बहादुर' में देखा गया था, जो नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब वह अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। खबर है कि फरहान को मशहूर हॉलीवुड निर्देशक सैम मेंडेस की महत्वाकांक्षी बायोपिक परियोजना 'द बीटल्स' में अहम भूमिका मिली है। इस खबर से उनके प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है। मेंडेस इससे पहले 'हैमनेट' और स्पेक्टर जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

पंडित रवि शंकर की भूमिका में नजर आएंगे फरहान

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनी पिक्चर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित परियोजना 'द बीटल्स– ए फोर-फिल्म सिनेमैटिक इवेंट' के लिए नए कलाकारों की घोषणा की है, जिसमें फरहान अख्तर का नाम भी शामिल है। वह फिल्म में महान भारतीय शास्त्रीय संगीतकार पंडित रवि शंकर का किरदार निभाते दिखाई देंगे। ज्ञात हो कि 1970 के दशक में 'द बीटल्स' के भारत दौरे के दौरान पंडित रवि शंकर ने उनकी मेजबानी की थी और भारतीय संगीत से उनका परिचय कराया था। फरहान के करियर की यह पहली अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म होगी। इससे पहले वह अमेरिकी वेब सीरीज मिस मार्वल में कैमियो भूमिका में नजर आ चुके हैं।

अन्य कलाकार भी होंगे शामिल

चार भागों में बनने जा रही इस बायोपिक में कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को भी कास्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार, पॉल मैककार्टनी की मंगेतर जेन एशर की भूमिका में लूसी बॉयटन नजर आएंगी। वहीं, बीटल्स के मूल ड्रमर स्टुअर्ट सटक्लिफ के किरदार में हैरी लॉटी और जॉन लेनन की पहली पत्नी सिंथिया पॉवेल के रूप में मॉर्फिड क्लार्क दिखाई देंगी।

फिलहाल फिल्म की शूटिंग कब और कहां शुरू होगी, इस बारे में निर्माताओं ने कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, इस अंतरराष्ट्रीय परियोजना के साथ फरहान अख्तर का जुड़ना भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फरहान अख्तर अब हॉलीवुड में आजमाएंगे किस्मत
खबर है कि फरहान को मशहूर हॉलीवुड निर्देशक सैम मेंडेस की महत्वाकांक्षी बायोपिक परियोजना 'द बीटल्स' में अहम भूमिका मिली है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News