Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की चोट के बाद की पहली प्रतिक्रिया, बोले-सब ठीक

एनगिडी को शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में चोट लग गई थी। वह पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्य का कैच पकड़ने की कोशिश में पीछे की तरफ गिर गए थे और उनका सिर जोर से मैदान पर लगा था।

26 Apr 2026

तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की चोट के बाद की पहली प्रतिक्रिया, बोले-सब ठीक

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में कैच लेने प्रयास में गंभीर रूप से चोटिल हुए दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। एनगिडी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई। इसमें उन्होंने लिखा, संदेशों के लिए धन्यवाद, सब ठीक है।

एनगिडी को शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में चोट लग गई थी। वह पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्य का कैच पकड़ने की कोशिश में पीछे की तरफ गिर गए थे और उनका सिर जोर से मैदान पर लगा था। वो तुरंत सिर पकड़कर जमीन पर लेट गए और इसके बाद मेडिकल स्टाफ तुरंत मैदान पर पहुंचा था। इस दौरान कुछ देर मैच रुका रहा। बाद में एहतियात के तौर पर एनगिडी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने बताया था कि मुझे लगता है कि चोट गंभीर नहीं है। हम अपडेट देते रहेंगे, लेकिन स्थिति ज्यादा चिंताजनक नहीं है।

मैच की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के रिकॉर्ड तोड़ नाबाद 152 रन और नितीश राणा के 91 रनों की मदद से 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के 76, प्रियांश आर्य के 43 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर की तूफानी 71 रनों की नाबाद पारी के दम पर 265 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य को सात गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

दिल्ली के लिए गेंदबाजी में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। उन्हें एनगिडी की कमी खली, जो कैच लेने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। हालांकि, मैच में दिल्ली की फील्डिंग भी खराब रही थी। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की चोट के बाद की पहली प्रतिक्रिया,
एनगिडी को शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में चोट लग गई थी। वह पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्य का कैच पकड़ने की कोशिश मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News