Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में पिता और दो पुत्रों की मौत

सनगंज थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह सड़क हादसे में पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई

10 Nov 2024

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में पिता और दो पुत्रों की मौत

सनगंज थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह सड़क हादसे में पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को जानकारी देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान मूलरूप से बिहार के गया निवासी सजंय (50), उनके पुत्र सौरभ (35) और गौरव (30) के रूप में हुई हैं। मृतक संजय गाजियाबाद में व्यापार करते हैं। सौरभ की 25 फरवरी 2025 को शादी और 18 नवम्बर को तिलक होना था।

गाजियाबाद से बेटों संग खरीदारी करके संजय कार से अपने घर बिहार जा रहे थे। उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कंटनेर के पीछे कार जा टकरा गई। सुबह हल्का कोहरा और कार की स्पीड अधिक होने के चलते नियंत्रण नहीं हाे सका और बेकाबू कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची यूपीडा और पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। कार में रखे कपड़ों, नकदी के अलावा जेवर बिखरे पड़े मिले। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम भेजकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। घटना के बारे में परिवार को जानकारी दे दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सड़क हादसे में पिता और दो पुत्रों की मौत
सनगंज थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह सड़क हादसे में पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News