Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

शादी का कार्ड देने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल

फिलहाल पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है

08 Jun 2026

शादी का कार्ड देने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल


पश्चिम बर्दवान। शादी का निमंत्रण पत्र बांटने निकले एक पिता-पुत्र की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब डिबुडीह ब्रिज पर उनकी बाइक एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पांडेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारवणी निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र बिन अपने पुत्र के साथ बाइक से धनबाद की ओर शादी का कार्ड देने जा रहे थे। इसी दौरान मैथन ओपी क्षेत्र के डिबुडीह ब्रिज पर झारखंड की ओर से कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो (JH 10 AP 2527) ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में अवैध कच्चा कोयला लदा हुआ था और वह तेज रफ्तार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र बिन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मैथन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद समाजसेवी रंजीत महतो ने डिबुडीह चेकपोस्ट की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड से आने वाले ऑटो और बाइक चालकों को चेकपोस्ट पर कथित रूप से रोककर पैसे वसूले जाते हैं। उनके अनुसार, इसी से बचने के लिए कई वाहन चालक रॉन्ग साइड का सहारा लेते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
रंजीत महतो ने राज्य सरकार से चेकपोस्ट पर कथित अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में और भी जानलेवा हादसे हो सकते हैं।
फिलहाल पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शादी का कार्ड देने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत
फिलहाल पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News