Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बंगाल में एसआईआर के भय से आदिवासी बुजुर्ग ने की आत्महत्या, चुनाव आयोग पर एफआईआर

परिजनों का कहना है कि वे भी चुनाव आयोग पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराएंगे

21 Jan 2026

बंगाल में एसआईआर के भय से आदिवासी बुजुर्ग ने की आत्महत्या, चुनाव आयोग पर एफआईआर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में आदिवासी बुजुर्ग की कथित आत्महत्या के मामले में पुलिस ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की सुनवाई से कथित तौर पर भय के कारण आत्महत्या करने के आरोप से जुड़ा है।
पुलिस के मुताबिक, 29 दिसंबर को पुरुलिया जिले में पारा ब्लॉक के अनारा ग्राम पंचायत अंतर्गत चौताला गांव निवासी दुर्जन माझी (82) ने परिवार से कहा था कि वह टोटो (बैटरी चालित ऑटो) बुक कराने जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने घर के पास रेलवे ट्रैक पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसी दिन उनकी एसआईआर से संबंधित सुनवाई पारा ब्लॉक कार्यालय में निर्धारित थी।
घटना के बाद मृतक के पुत्र कनाई माझी ने पारा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। अब मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को दर्ज मामले में “आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश” की धाराएं लगाई गई हैं। एफआईआर में “अज्ञात अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी” नामजद किए गए हैं।
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव और पारा विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक सुजय बनर्जी ने कहा कि आदिवासी बुजुर्ग की मौत चुनाव आयोग की वजह से हुई है। एसआईआर की सुनवाई के डर से उनकी जान गई। इसमें आपराधिक साजिश है और पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
उधर, मानबाजार के पत्थरकाटा गांव में भी इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। यहां आदिवासी युवक देबराज ओरांग (23) ने मतदाता पंजीकरण में ‘तार्किक विसंगति’ के कारण सुनवाई नोटिस मिलने के बाद रविवार रात कथित रूप से आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वे भी चुनाव आयोग पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराएंगे।
पुरुलिया जिला तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आदिवासी नेता गुरुपद टुडू ने कहा कि युवक की आत्महत्या चुनाव आयोग के दबाव और उकसावे का नतीजा है। परिवार का शोक कुछ कम होने के बाद वे मानबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर के भय से आदिवासी बुजुर्ग ने की आत्महत्या
परिजनों का कहना है कि वे भी चुनाव आयोग पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराएंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News