पुलिस ने बताया कि देवलीना चक्रवर्ती ही ऐसे फर्जी सिमकार्डों की सबसे बड़ी सप्लायर थी
कोलकाता। फर्जी सिमकार्ड बेचने के मामले में 20 फरवरी को साइबर थाना कोलकाता में आईटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस सिलसिले में आज पुलिस ने बागुईआटी, विधाननगर और बेलियाघाटा के ठिकानों पर छापेमारी कर सिमकार्ड बेचने वाले गिरोह की महिला सरगना देवलीना चक्रवर्ती (24) को गिरफ्तार किया है। देवलीना को केष्टोपुर के समर दे सरणी स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। उसके साथ ही यहीं से अनिर्वाण साहा (28) जो कि देवलीना के पति हैं को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा रिपन साहा (22) और शोभन देवनाथ को बेलियाघाटा के राजा जानमंजय रोड में एक घर के भीतर से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 8 मोबाइल, पांच बायोमेट्रिक मशीन और 237 सिमकार्ड मिले जो प्री एक्टीवेटेड है।
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह जियो और एयरटेल के सिमकार्ड को बिक्री केंद्र से ही अनाधिकृत तरीके से बेचने में शामिल रहा है। ये सिमकार्ड साइबर अपराधियों को बेचे जाते थे।
पुलिस ने बताया कि देवलीना चक्रवर्ती ही ऐसे फर्जी सिमकार्डों की सबसे बड़ी सप्लायर थी।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि