Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में बनाई जगह

सह-मेजबान कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया।

29 Jun 2026

फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में बनाई जगह

इंगलवुड। सह-मेजबान कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान स्टीफन यूस्टाकियो ने दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में शानदार लंबी दूरी का गोल दागकर अपनी टीम को पहली बार विश्व कप के अंतिम-16 में पहुंचाया।
मुकाबला पूरे समय बेहद कड़ा और रोमांचक रहा। दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। मैच अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी स्टॉपेज टाइम में यूस्टाकियो ने पेनल्टी क्षेत्र के बाहर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स के हाथों से दूर नेट में पहुंचा दिया।
गोल खाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी के लिए अंतिम मिनटों में पूरी ताकत लगा दी, लेकिन कनाडा की रक्षा पंक्ति ने सभी प्रयास विफल कर दिए और टीम ने 1-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
कनाडा के मुख्य कोच जेसी मार्श ने मैच के बाद खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने पिछले दो वर्षों की मेहनत और तय रणनीति पर भरोसा रखा, जिसका परिणाम उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता के रूप में मिला।
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। कनाडा को हाफ टाइम से ठीक पहले बढ़त लेने का शानदार मौका मिला, लेकिन मोइज़ बॉम्बिटो का हेडर गोल लाइन से साफ कर दिया गया, जबकि ताजोन बुकेनन का प्रयास गोलकीपर विलियम्स ने रोक लिया। इसके बाद रिची लारिया के पेनल्टी की अपील को वीएआर समीक्षा के बाद भी खारिज कर दिया गया।

दूसरे हाफ में कनाडा लगातार आक्रामक रहा। टानी ओलुवासेयी और जोनाथन डेविड भी गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के रक्षकों ने शानदार बचाव किया। आखिरकार स्टॉपेज टाइम में यूस्टाकियो के विजयी गोल ने मुकाबले का फैसला कर दिया।
अब कनाडा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए 4 जुलाई को ह्यूस्टन में नीदरलैंड्स या मोरक्को में से किसी एक टीम से भिड़ेगा।
संक्षिप्त स्कोर:
कनाडा 1 (स्टीफन यूस्टाकियो) ने दक्षिण अफ्रीका 0 को हराया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली ब
सह-मेजबान कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News