Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

फीफा विश्व कप 2026: जापान की प्रारंभिक टीम घोषित, मितोमा और मिनामिनो बाहर

जापान के मुख्य कोच हाजिमे मोरियासु ने शुक्रवार को टोक्यो में टीम की घोषणा करते हुए बताया कि मितोमा हैमस्ट्रिंग चोट से समय पर उबर नहीं पाएंगे। 28 वर्षीय मितोमा को पिछले सप्ताह प्रीमियर लीग में ब्राइटन की वॉल्व्स पर 3-0 की जीत के दौरान चोट लगी थी।

15 May 2026

फीफा विश्व कप 2026: जापान की प्रारंभिक टीम घोषित, मितोमा और मिनामिनो बाहर

टोक्यो। फीफा विश्व कप 2026 के लिए जापान ने अपनी प्रारंभिक 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। हालांकि टीम को बड़ा झटका तब लगा जब स्टार विंगर काओरू मितोमा चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए। इसके अलावा अनुभवी फॉरवर्ड ताकुमी मिनामिनो को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

जापान के मुख्य कोच हाजिमे मोरियासु ने शुक्रवार को टोक्यो में टीम की घोषणा करते हुए बताया कि मितोमा हैमस्ट्रिंग चोट से समय पर उबर नहीं पाएंगे। 28 वर्षीय मितोमा को पिछले सप्ताह प्रीमियर लीग में ब्राइटन की वॉल्व्स पर 3-0 की जीत के दौरान चोट लगी थी।

कोच मोरियासु ने कहा, “मेडिकल टीम का आकलन है कि टूर्नामेंट के दौरान उनके पूरी तरह फिट होने की संभावना नहीं है।”

वहीं, मोनाको के फॉरवर्ड ताकुमी मिनामिनो भी टीम से बाहर हैं। दिसंबर में उनके बाएं घुटने के एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) में गंभीर चोट लगी थी।

जापान को विश्व कप के ग्रुप एफ में नीदरलैंड्स, स्वीडन और ट्यूनीशिया के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को टेक्सास के अर्लिंगटन में नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगी।

मितोमा जापान के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने मार्च में वेम्बली स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैत्री मैच में विजयी गोल दागा था। इसके अलावा 2022 विश्व कप में जर्मनी और स्पेन के खिलाफ जापान की ऐतिहासिक जीत में भी उनकी बड़ी भूमिका रही थी।

चोटों से जूझ रहे अजाक्स के डिफेंडर ताकेहिरो टोमियासु को टीम में शामिल किया गया है, जबकि उन्होंने जून 2024 के बाद से जापान के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है।

इसके अलावा क्रिस्टल पैलेस के दाइची कामादा, लिवरपूल के वातारू एंडो और रियल सोसिएदाद के ताकेफुसा कुबो को भी टीम में जगह मिली है।

वॉल्फ्सबर्ग के युवा खिलाड़ी केंटो शिओगाई भी पहली बार विश्व कप टीम में शामिल किए गए हैं। उन्होंने मार्च में स्कॉटलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।

जापान की प्रारंभिक टीम

गोलकीपर: ज़ायन सुजुकी, केइसुके ओसाको, टोमोकी हायाकावा

डिफेंडर: यूटो नागातोमो, शोगो तानिगुची, को इताकुरा, त्सुयोशी वतनाबे, ताकेहिरो टोमियासु, हिरोकी इतो, आयुमु सेको, युकिनारी सुगावारा, जुन्नोसुके सुजुकी

मिडफील्डर/फॉरवर्ड: वातारू एंडो, जुन्या इतो, दाइची कामादा, कोकी ओगावा, दाइजेन माएदा, रित्सु दोआन, आयासे उएदा, आओ तनाका, केइतो नाकामुरा, काइशु सानो, ताकेफुसा कुबो, युइतो सुजुकी, केंटो शिओगाई, केइसुके गोटो।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फीफा विश्व कप 2026: जापान की प्रारंभिक टीम घोषित, मितोमा और
जापान के मुख्य कोच हाजिमे मोरियासु ने शुक्रवार को टोक्यो में टीम की घोषणा करते हुए बताया कि मितोमा हैमस्ट्रिंग चोट से समय पर उबर नहीं पाएंगे। 28 वर्षीय मितोमा क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News