Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

फीफा विश्व कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी दूसरे स्थान पर

 फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। फ्रांस ने मोरक्को को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश भी कर लिया है। इसी के साथ टूर्नामेंट के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाले गोल्डन बूट की दौड़ भी रोमांचक होती जा रही है।

10 Jul 2026

फीफा विश्व कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.)। फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। फ्रांस ने मोरक्को को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश भी कर लिया है। इसी के साथ टूर्नामेंट के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाले गोल्डन बूट की दौड़ भी रोमांचक होती जा रही है।

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी भी 8 गोल कर चुके हैं, लेकिन उनके नाम केवल 1 असिस्ट होने के कारण वे दूसरे स्थान पर हैं। नॉर्वे के एरलिंग हालैंड 7 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के हैरी केन 6 गोल और 1 असिस्ट के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि फ्रांस के उस्मान डेम्बेले 5 गोल और 2 असिस्ट के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

इसके अलावा सेनेगल के इस्माइला सार, स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल, मेक्सिको के जूलियन क्विनोनेस, इंग्लैंड के जूड बेलिंघम और ब्राज़ील के विनीसियस जूनियर ने 4-4 गोल किए हैं। इन सभी खिलाड़ियों के नाम 1-1 असिस्ट भी दर्ज है, जिससे क्वार्टर फाइनल के बाद गोल्डन बूट की यह जंग और भी दिलचस्प हो गई है।

फीफा के नियमों के अनुसार यदि दो या उससे अधिक खिलाड़ी समान संख्या में गोल करते हैं, तो पहले असिस्ट की संख्या और उसके बाद मैदान पर खेले गए कम मिनट के आधार पर विजेता का फैसला किया जाएगा।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ गोल्डन बूट की यह जंग और भी रोमांचक हो गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फीफा विश्व कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे
 फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। फ्रांस ने मोरक्को को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश भी कर लिया है। इसी के साथ टूर्नामेंट के सबसे अधिक गो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News