Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

फीफा विश्व कप 2026 : मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराया, रचा इतिहास

मेक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 वर्षों का इंतजार खत्म किया और अंतिम-16 में जगह बना ली। मेक्सिको की ओर से जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज ने पहले हाफ में नौ मिनट के भीतर गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

01 Jul 2026

फीफा विश्व कप 2026 : मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराया, रचा इतिहास

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 वर्षों का इंतजार खत्म किया और अंतिम-16 में जगह बना ली। मेक्सिको की ओर से जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज ने पहले हाफ में नौ मिनट के भीतर गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

क्विनोनेस ने 22वें मिनट में गोल कर मेक्सिको को बढ़त दिलाई, जबकि जिमेनेज ने 31वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम की स्थिति मजबूत कर दी।

यह मेक्सिको की विश्व कप नॉकआउट चरण में 1986 के बाद पहली जीत है। उस वर्ष मेक्सिको ने अपने घरेलू मैदान पर बुल्गारिया को हराकर अंतिम-16 पार किया था। इसके बाद टीम 1994, 1998, 2002, 2006, 2010, 2014 और 2018 विश्व कप में लगातार अंतिम-16 में हारकर बाहर हुई थी। वहीं 2022 कतर विश्व कप में टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी।

क्विनोनेस और जिमेनेज ने रचे नए रिकॉर्ड

टूर्नामेंट में क्विनोनेस का यह तीसरा गोल था। वह अब मेक्सिको के लिए विश्व कप इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गोल स्कोरर बन गए हैं। उनसे आगे केवल लुइस "माटाडोर" हर्नांडेज़ और जेवियर "चिचारितो" हर्नांडेज़ हैं, जिन्होंने चार-चार गोल किए थे।

वहीं राउल जिमेनेज ने राष्ट्रीय टीम के लिए अपना 47वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागते हुए जारेड बोर्गेट्टी को पीछे छोड़ दिया। अब वह चिचारितो के सर्वाधिक 52 गोल के रिकॉर्ड से केवल पांच गोल दूर हैं।

अजेय रहा एज़्टेका स्टेडियम

प्रतिष्ठित एज़्टेका स्टेडियम में मेक्सिको का विश्व कप रिकॉर्ड शानदार रहा है। यहां टीम ने अब तक खेले 10 विश्व कप मुकाबलों में कोई हार नहीं झेली है। आधिकारिक तौर पर मेक्सिको को इस मैदान पर केवल दो हार मिली हैं, जिनमें आखिरी हार 2013 में विश्व कप क्वालीफायर में होंडुरास के खिलाफ थी।

इस जीत के साथ मेक्सिको ने सभी प्रतियोगिताओं में अपनी लगातार 12वीं अपराजित मैचों की श्रृंखला भी कायम रखी।

इतिहास भी रचा

इस जीत के साथ मेक्सिको विश्व कप के नॉकआउट चरण में किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को हराने वाला पहला कॉनकाकाफ देश बन गया। इससे पहले दोनों महाद्वीपों की पांचों नॉकआउट भिड़ंत दक्षिण अमेरिकी टीमों ने जीती थीं।

अब मेक्सिको का सामना अंतिम-16 में इंग्लैंड और कांगो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

मुकाबला निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू हुआ क्योंकि तेज आंधी-तूफान के कारण खेल को स्थगित करना पड़ा। यह विश्व कप 2026 का दूसरा मैच रहा, जो खराब मौसम से प्रभावित हुआ।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फीफा विश्व कप 2026 : मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराया, र
मेक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 वर्षों का इंतजार खत्म किया और अंतिम-16 में जगह बना ली। मेक्सिको





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News