Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

फीफा विश्व कप: टिलेमांस के दो गोल से बेल्जियम ने सेनेगल को हराया, अंतिम-16 में बनाई जगह

यूरी टिलेमांस के दो गोलों की बदौलत बेल्जियम ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को सेनेगल को 3-2 से हराकर रोमांचक अंदाज में अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया।

02 Jul 2026

फीफा विश्व कप: टिलेमांस के दो गोल से बेल्जियम ने सेनेगल को हराया, अंतिम-16 में बनाई जगह

सिएटल। यूरी टिलेमांस के दो गोलों की बदौलत बेल्जियम ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को सेनेगल को 3-2 से हराकर रोमांचक अंदाज में अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया।

मुकाबले में सेनेगल ने शानदार शुरुआत करते हुए हबीब डियारा और इस्माइला सार के गोलों की मदद से 2-0 की बढ़त बना ली। एक समय ऐसा लग रहा था कि सेनेगल आसानी से अगले दौर में पहुंच जाएगा।

हालांकि, बेल्जियम ने अंतिम मिनटों में शानदार वापसी की। 86वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी रोमेलु लुकाकू ने गोल कर अंतर 2-1 किया। इसके बाद 89वें मिनट में यूरी टिलेमांस ने बराबरी का गोल दागकर मुकाबले को अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम) में पहुंचा दिया।

अतिरिक्त समय के 117वें मिनट में वीएआर (VAR) की मदद से बेल्जियम को पेनाल्टी मिली। रिप्ले में सेनेगल के लामिन कामारा द्वारा टिलेमांस पर बॉक्स के अंदर किए गए फाउल की पुष्टि हुई।

पेनाल्टी लेने आए टिलेमांस ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल में पहुंचाया और बेल्जियम को 3-2 की यादगार जीत दिला दी।

इस जीत के साथ बेल्जियम ने फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम-16 में जगह बना ली। अंतिम-16 में अब बेल्जियम का मुकाबला अमेरिका से होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फीफा विश्व कप: टिलेमांस के दो गोल से बेल्जियम ने सेनेगल को ह
यूरी टिलेमांस के दो गोलों की बदौलत बेल्जियम ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को सेनेगल को 3-2 से हराकर रोमांचक अंदाज में अंतिम-16 में प्र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News