Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूपी के बहराइच में आतंक का पर्याय बना पांचवा आदमखोर भेड़िया पिंजरे में कैद

वन विभाग की मानें तो केवल एक और भेड़िया इलाके में है जिसे पकड़ा जाना है।

10 Sep 2024

यूपी के बहराइच में आतंक का पर्याय बना पांचवा आदमखोर भेड़िया पिंजरे में कैद

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने में लगी वन विभाग और प्रशासन की टीम के लिए मंगलवार का दिन एक नरभक्षी भेड़िये को पकड़ने की कामयाबी लेकर आया। पकड़ा गया भेड़िया इतना खूंखार है कि वह लोहे के पिंजरे में कैद होने के बाद भी आक्रामकता से भरपूर है। वन विभाग की मानें तो केवल एक और भेड़िया इलाके में है जिसे पकड़ा जाना है।

डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामणि गांव में वन विभाग ने भेड़िया को पकड़ने के लिए पिंजरा और जाल लगाया था। मंगलवार सुबह छह बजे के बाद एक भेड़िया पहले जाल में फंसा, उसके बाद वह पिंजरे में कैद हो गया। उसे वनकर्मियों द्वारा कब्जे में लेते हुए रेंज कार्यालय लाया गया। डीएफओ ने बताया कि पकड़ा गया भेड़िया काफी खूंखार है। वह पिंजरे में होने के बाद भी शांत नहीं बैठ रहा है।

डिप्टी रेंजर दीपक सिंह ने बताया कि पिंजरे में कैद भेड़िया मादा है। उसकी उम्र करीब पांच वर्ष है। वन दरोगा अमित कुमार वर्मा ने बताया कि चार भेड़िया पहले ही पकड़े जा चुके हैं। मंगलवार सुबह एक और भेड़िया पकड़ा गया है। इसको मिलाकर अब तक कुल पांच भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है। पकड़े गए भेड़ियों में एक की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इलाके में आए लगभग सभी भेड़िए पकड़े जा चुके हैं लेकिन एक के होने की अब भी संभावना है। उसको देखते हुए ​वन कर्मियों की टीमें कांबिंग और सर्च आपरेशन जारी है। ​जल्द ही उसके पकड़े जाने के बाद जनपद को भेड़ियों की दहशत से निजात मिल जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यूपी के बहराइच में आतंक का पर्याय बना पांचवा आदमखोर भेड़िया
वन विभाग की मानें तो केवल एक और भेड़िया इलाके में है जिसे पकड़ा जाना है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News