Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री के असम दौरे से पहले मोरान हाईवे पर लैंडिग का अभ्यास कर रहे फाइटर एयरक्राफ्ट

आईएएफ ने चार-लेन वाले हाईवे पर पहले एक कार्गो एयरक्राफ्ट को लैंड कराने के बाद कई ट्रायल किए। इसके बाद राफेल और सुखोई जैसे फाइटर जेट्स ने हाईवे पर उतरकर एयर ऑपरेशनल तैयारी का प्रदर्शन किया। कार्गो एयरक्राफ्ट के ऑपरेशन के बाद, ऑपरेशनल तैयारी चेक के हिस्से के तौर पर नए बने हिस्से पर फाइटर जेट का टेस्ट किया गया।

12 Feb 2026

प्रधानमंत्री के असम दौरे से पहले मोरान हाईवे पर लैंडिग का अभ्यास कर रहे फाइटर एयरक्राफ्ट

डिब्रूगढ़ (असम)। इंडियन एयर फोर्स (आईएएफ) असम के मोरान में नेशनल हाईवे-127 पर फाइटर एयरक्राफ्ट की टेस्ट लैंडिंग और टेक-ऑफ की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुटा हुआ है। हाइवे पर बुधवार के साथ ही गुरुवार काे भी फाइटर एयरक्राफ्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास कर रहे हैं। यह अभ्यास आगामी 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले राज्य में अपनी तरह का पहला अभ्यास है।

आईएएफ ने चार-लेन वाले हाईवे पर पहले एक कार्गो एयरक्राफ्ट को लैंड कराने के बाद कई ट्रायल किए। इसके बाद राफेल और सुखोई जैसे फाइटर जेट्स ने हाईवे पर उतरकर एयर ऑपरेशनल तैयारी का प्रदर्शन किया। कार्गो एयरक्राफ्ट के ऑपरेशन के बाद, ऑपरेशनल तैयारी चेक के हिस्से के तौर पर नए बने हिस्से पर फाइटर जेट का टेस्ट किया गया।

चार-लेन वाली सड़क को इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) के तौर पर डेवलप किया गया है, जिसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दौरे के दौरान करेंगे। प्रधानमंत्री माेदी 14 फरवरी को चबुआ एयर फोर्स स्टेशन से एक स्पेशल एयरक्राफ्ट के जरिए मोरन पहुंचेंगे और फैसिलिटी का उद्घाटन करने के लिए सीधे हाईवे पर उतरेंगे।

दौरे से पहले, डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन, इंडियन एयर फाेर्स और ईएलएफ बनाने से जुड़ी एजेंसियों ने तैयारी तेज कर दी है। ट्रायल और सुरक्षा इंतजामों को आसान बनाने के लिए 6 फरवरी से चार लेन वाले इस हिस्से पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। आईएएफ ने साइट पर अपने लोगों को तैनात किया है और सभी टेस्ट ऑपरेशन पर करीब से नजर रख रही है।

इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी एनएच-127 के डेमो-मोरान हिस्से पर जटियानी में 4.2 किलोमीटर के हिस्से में बनाई गई है। यह पूर्वोत्तर में पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी है।

भविष्य में, इमरजेंसी या स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन के दौरान, यह हिस्सा राफेल, सुखोई और मिग जेट जैसे एडवांस्ड फाइटर एयरक्राफ़्ट की लैंडिंग को हैंडल कर सकेगा, जिससे इस इलाके में भारत की रक्षा तैयारियों में काफी बढ़ोतरी होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री के असम दौरे से पहले मोरान हाईवे पर लैंडिग का अभ
आईएएफ ने चार-लेन वाले हाईवे पर पहले एक कार्गो एयरक्राफ्ट को लैंड कराने के बाद कई ट्रायल किए। इसके बाद राफेल और सुखोई जैसे फाइटर जेट्स ने हाईवे पर उतरकर एयर ऑपरे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News