Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

अडानी की झोली भरने से नहीं चलेगा काम: फिरहाद

बुनियादी ढांचे पर बात करते हुए फिरहाद हकीम ने शहर की डिजिटल मैपिंग कराने और ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने का संकल्प दोहराया

11 Mar 2026

अडानी की झोली भरने से नहीं चलेगा काम: फिरहाद

कोलकाता। केएमसी के मासिक अधिवेशन में मेयर फिरहाद हकीम ने शहर की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। मेयर ने कोलकाता में गहराते गैस संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एलपीजी और पाइपलाइन गैस की किल्लत के कारण आम जनता के साथ-साथ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी माँ कैंटीन और स्थानीय रेस्तरां का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। केंद्र की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केवल अडानी जैसे बड़े कॉरपोरेट घरानों की झोली भरने से देश नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में कमी ने मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।
शहर के विकास कार्यों का खाका खींचते हुए मेयर ने बताया कि बोरो 10 और 12 जैसे क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम जारी है, हालांकि घर-घर कनेक्शन पहुंचने में अभी समय लगेगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यदि गैस कंपनियों को किसी भी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता होगी, तो नगर निगम पूर्ण सहयोग करेगा। अधिवेशन के दौरान मेयर ने एक महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि अब आवासीय संपत्तियों का व्यावसायिक उपयोग किया जा सकेगा, बशर्ते मालिक नगर निगम से अनिवार्य एनओसी प्राप्त करें। इससे छोटे कारोबारियों को व्यवस्थित रूप से काम करने का मौका मिलेगा।
बुनियादी ढांचे पर बात करते हुए फिरहाद हकीम ने शहर की डिजिटल मैपिंग कराने और ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने का संकल्प दोहराया। उन्होंने विकास कार्यों का लेखा-जोखा पेश करते हुए बताया कि सांसद और विधायक निधि से करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। साथ ही, आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान कार्यक्रम के जरिए बूथ स्तर पर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। मेयर ने अंत में विश्वास दिलाया कि नगर निगम प्रशासन हर नागरिक तक पहुंचने और केंद्र से समन्वय कर गैस संकट जैसी बाधाओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अडानी की झोली भरने से नहीं चलेगा काम: फिरहाद
बुनियादी ढांचे पर बात करते हुए फिरहाद हकीम ने शहर की डिजिटल मैपिंग कराने और ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने का संकल्प दोहराया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News