Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने मुंबई में बेचा घर

सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता के पास मुंबई के अंधेरी पश्चिम में एक अपार्टमेंट था। यह अपार्टमेंट रुस्तमजी एलीटा बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर है। इस अपार्टमेंट का क्षेत्रफल 1760 वर्ग फुट है। अपार्टमेंट में दो कार पार्किंग की जगह भी है।

28 Jan 2025

फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने मुंबई में बेचा घर

किसी फिल्म को दर्शकों तक सही तरीके से पहुंचाने के लिए अच्छी कहानी, कलाकारों की सधी हुई एक्टिंग के साथ-साथ अच्छे निर्देशक का होना भी जरूरी है।उन्हीं निर्देशकों में शुमार सुभाष घई और उनकी पत्नी सुर्खियों में आ गए हैं। खबर है कि उन्होंने मुंबई में अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है।

सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता के पास मुंबई के अंधेरी पश्चिम में एक अपार्टमेंट था। यह अपार्टमेंट रुस्तमजी एलीटा बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर है। इस अपार्टमेंट का क्षेत्रफल 1760 वर्ग फुट है। अपार्टमेंट में दो कार पार्किंग की जगह भी है। खबर है कि अब उन्होंने ये अपार्टमेंट 12.85 करोड़ में बेच दिया है। उन्होंने यह अपार्टमेंट 2016 में 8.72 करोड़ में खरीदा था। यानी सात साल में उन्होंने 47 फीसदी का मुनाफा कमाया है। यह अपार्टमेंट समीर गांधी को बेचा गया है। 22 जनवरी को पंजीकृत होने पर स्टांप शुल्क 77 लाख से अधिक और पंजीकरण शुल्क 30 हजार से अधिक है। जिस क्षेत्र में ये अपार्टमेंट स्थित हैं, वहां कई कलाकार, निर्माता और निर्देशक रहते हैं।

कुछ दिनों पहले यह बात सामने आई थी कि अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने यहां अपने अपार्टमेंट बेच दिए हैं। अमिताभ बच्चन ने मुंबई के ओशिवारा में अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ में बेचा। संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार बिग बी ने अप्रैल, 2021 में 31 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट खरीदा था। उन्होंने इसे 83 करोड़ रुपये में बेचा, जबकि अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट में अपना अपार्टमेंट 4.25 करोड़ रुपये में बेचा, जिसे उन्होंने नवंबर, 2017 में 2.38 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने मुंबई में बेचा घर
सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता के पास मुंबई के अंधेरी पश्चिम में एक अपार्टमेंट था। यह अपार्टमेंट रुस्तमजी एलीटा बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर है। इस अपार्टमेंट का क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News