Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर फिल्म जगत की हस्तियों ने जताई खुशी

सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर की वापसी पर फिल्म जगत की तमाम हस्तियाें ने उन्हें बधाई दी है।

19 Mar 2025

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर फिल्म जगत की हस्तियों ने जताई खुशी

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद पृथ्वी पर लौट आईं। सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर की वापसी पर फिल्म जगत की तमाम हस्तियाें ने उन्हें बधाई दी है।

दरअसल, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथियाें के साथ केवल आठ दिन के लिए अनुसंधान करने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गए थे, लेकिन उनके बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 286 दिन रुकना पड़ा था। बुधवार काे तड़के सुबह सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी हाे गई। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स की सुरक्षित ावापसी पर दुनियाभर के लोगाें ने खुशी जाहिर कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसमें मनोरंजन उद्योग की तमाम हस्तियां भी शामिल हैं।

बुधवार काे अभिनेता आर. माधवन, जैकी श्रॉफ, चिरंजीवी और मानुषी छिल्लर जैसे अभिनेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर सुनीता विलियम्स के लिए खास पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। सुनीता विलियम्स की भी प्रशंसा की गई है। आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया पर सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने का वीडियो शेयर किया और लिखा, "प्रिय सुनीता विलियम्स, धरती पर आपका स्वागत है। हमारी प्रार्थनाएं स्वीकार हो गई हैं। आपको सुरक्षित और मुस्कुराते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। ईश्वर की कृपा है। लाखों लोगों की प्रार्थनाएं स्वीकार हो गई हैं।" आर माधवन ने नासा और स्पेसएक्स को टैग करते हुए कहा कि पूरी टीम ने शानदार काम किया।

एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपने एक्स अकाउंट पर सुनीता विलियम्स की फोटो शेयर कर उनकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा, "अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के लिए धैर्य और अन्वेषण की भावना की आवश्यकता होती है।" यह लिखने के बाद उन्होंने सुनीता विलियम्स को टैग किया।

अभिनेता चिरंजीवी ने भी एक्स पर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "पृथ्वी पर वापसी पर आपका स्वागत है सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर। इस तरह घर लौटना ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है। आप आठ दिनों के लिए अंतरिक्ष में गए थे और 286 दिनों के बाद पृथ्वी के चारों ओर 4,577 परिक्रमा पूरी करके वापस लौटे," चिरंजीवी ने इन अंतरिक्ष यात्रियों की प्रशंसा की। उन्होंने आगे कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों की यह यात्रा एक रोमांचक और अब तक की सबसे बड़ी साहसिक कहानी है।

मानुषी छिल्लर ने भी एक पोस्ट शेयर कर सुनीता विलियम्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी लिखा कि सुनीता विलियम्स जैसी महिलाओं को हमेशा प्रेरणा के रूप में देखा जाना चाहिए। इसके साथ ही अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष में एक तस्वीर शेयर की। फोटो के नीचे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को टैग करते हुए अभिनेत्री ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "अंतरिक्ष में आपकी यात्रा आपकी ताकत और समर्पण की परीक्षा थी, आपने इतिहास रच दिया है। आपने जो हासिल किया है, उस पर हमें गर्व है। आपको शुभकामनाएं, आप हमें इसी तरह प्रेरित करती रहेंगी।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वा
सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर की वापसी पर फिल्म जगत की तमाम हस्तियाें ने उन्हें बधाई दी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News