Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

अभिनेता मुकुल देव के निधन पर फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता अजय देवगन ने मुकुल देव के निधन पर दुख जताते हुए अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा “अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मुकुल यह बहुत जल्दी और अचानक है। तुम मुश्किल वक्त को भी अपने तरीके से आसान बना देते थे। ओम शांति।”

24 May 2025

अभिनेता मुकुल देव के निधन पर फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। अभिनेता मुकुल देव के निधन से फिल्म जगत शोक में है। बुधवार देर रात 54 साल की उम्र में मुकुल देव का निधन हो गया। बॉलीवुड के कई सितारो ने उन्हें याद करते हुए दुख जताया है।

अभिनेता अजय देवगन ने मुकुल देव के निधन पर दुख जताते हुए अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा “अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मुकुल यह बहुत जल्दी और अचानक है। तुम मुश्किल वक्त को भी अपने तरीके से आसान बना देते थे। ओम शांति।”

अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुकुल देव के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, “मैं पूरी तरह सदमे में हूं और दुखी हूं। मुकुल बहुत जल्दी चले गए। इस कठिन समय में ईश्वर उनके परिवार को ताकत दे।”

टीवी अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर लिखा “मुझे यकीन नही हो रहा।”

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मुकुल देव को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

अभिनेता सोनू सूद ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि वे एक रत्न थे। उनकी हमेशा याद आएगी। अभिनेता राजपाल यादव ने भी मुकुल देव के निधन पर दुख जताया है।

अभिनेता मनोज बाजपायी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा, “मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना असंभव है। मुकुल एक भाई की तरह थे। एक कलाकार जिनके अंदर गजब का जुनून था। बहुत जल्दी बहुत कम उम्र में चले गए।”

अभिनेता विंदू दारा सिंह ने भी मुकुल देव के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, “तुम्हारे साथ बिताया गया समय हमेशा संजो कर रखा जाएगा और 'सन ऑफ सरदार 2' तुम्हारा आखिरी काम होगा। जहां आप लोगों को खुश करेंगे और उन्हें हंसाते हुए लोटपोट कर देंगे।”

फिल्म समीक्षक तरूण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “मुकुल देव को अपने करियर की शुरुआत में दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिनेता मुकुल देव के निधन पर फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजल
अभिनेता अजय देवगन ने मुकुल देव के निधन पर दुख जताते हुए अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा “अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मुकुल यह बहुत जल्दी और अचानक है। तुम मुश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News