Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में तृणमूल प्रत्याशी रत्ना चटर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दूसरी ओर, रत्ना चटर्जी भी पर्णश्री थाने पहुंचीं। घटना के समय वह मौके पर मौजूद थीं या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है

06 Apr 2026

भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में तृणमूल प्रत्याशी रत्ना चटर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोलकाता। बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी रत्ना चटर्जी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई चुनाव आयोग के निर्देश पर पर्णश्री थाने में की गई।
आरोप है कि पर्णश्री इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्टी कार्यालय में रत्ना चटर्जी और उनके समर्थकों ने तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद रविवार रात तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। शुरुआत में भाजपा ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में आयोग के निर्देश पर रात में कार्रवाई की गई।
विवाद की शुरुआत रविवार दोपहर हुई। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल के कार्यकर्ता और समर्थक पर्णश्री स्थित उनके पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां लगे पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। साथ ही कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है।
भाजपा का यह भी आरोप है कि लंबे समय तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।
घटना की सूचना मिलने पर बेहाला पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी इंद्रनील खां भी मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए पर्णश्री थाने का घेराव किया और धरना दिया। बाद में तृणमूल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
दूसरी ओर, रत्ना चटर्जी भी पर्णश्री थाने पहुंचीं। घटना के समय वह मौके पर मौजूद थीं या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। रत्ना का आरोप है कि उनके पोस्टर और बैनर भी फाड़े गए और इसके लिए भाजपा समर्थक जिम्मेदार हैं। उन्होंने भी भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
सोमवार सुबह आयोग के सूत्रों से जानकारी मिली कि पर्णश्री की घटना को लेकर रत्ना चटर्जी के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ तोड़फोड़ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि बेहाला पश्चिम में दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी। रत्ना चटर्जी वर्तमान में बेहाला पूर्व से विधायक हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने उनका क्षेत्र बदलकर उन्हें पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र बेहाला पश्चिम से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बेहाला पूर्व से तृणमूल की ओर से शुभाशीष चक्रवर्ती चुनाव लड़ेंगे।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल प्रत्याशी रत्ना चटर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दूसरी ओर, रत्ना चटर्जी भी पर्णश्री थाने पहुंचीं। घटना के समय वह मौके पर मौजूद थीं या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News