Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अमित शाह को धमकी और भड़काऊ बयानों का आरोप

16 May 2026

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोलकाता। तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने और उकसावे वाली भाषा इस्तेमाल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। शुक्रवार शाम को विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने राजीव सरकार नामक एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता राजीव सरकार ने गत पांच मई को बागुईआटी थाने में शिकायत दी थी। उसी शिकायत के आधार पर अभिषेक के खिलाफ कुल छह धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे राज्य में अराजकता की स्थिति पैदा हो सकती थी। 
पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196, 351(2) और 353(1)(ष्) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(2) और 125 भी लगाई गई है। पुलिस की एफआईआर में कहा गया है कि आरोपित ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया था। शिकायतकर्ता राजीव सरकार ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस दोबारा सत्ता में लौटती, तो आम लोगों पर हमले हो सकते थे। उन्होंने दावा किया कि उनकी शिकायत किसी भी तरह से राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है। राजीव सरकार खुद को समाजसेवी बताते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, पार्षद एस एम मुस्तफा ने बताया कि उन्हें रात करीब 9.30 बजे पथराव की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने स्थिति को काफी नाजुक पाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा पुलिस फाड़ी पर पथराव किया गया, जो पूरी तरह गलत है और वे इस तरह की घटना का समर्थन नहीं करते। कुरैशी मोहल्ला मस्जिद के सचिव मोहम्मद हैदर ने बताया कि शाम करीब 7 बजे पुलिस की ओर से उन्हें बैठक के लिए संपर्क किया गया था। उन्होंने कहा कि रेलपार क्षेत्र की सभी मस्जिदों के उलेमा और पदाधिकारी आपस में चर्चा कर एक प्रतिनिधि तय करने वाले थे, जो प्रशासन के साथ बैठक करता। लेकिन रात करीब 9.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी में स्थिति बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, साथ ही निर्दोष लोगों को परेशान न करने की अपील की। मोहम्मद हैदर ने यह भी कहा कि लाउडस्पीकर का मुद्दा विवाद का विषय नहीं है और इसे आपसी संवाद के जरिए सुलझाया जा सकता है। 
क्षेत्र की सभी मस्जिदें प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए आपस में बैठक कर निर्णय लेंगी। फिलहाल पूरे रेलपार और जहांगिरी मोहल्ला इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमित शाह को धमकी और भड़काऊ बयानों का आरोप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News