Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी सहित 23 लोगों के खिलाफ मिट्टी चोरी मामले में एफआईआर, भाजपा नेता ने लगाए 300 करोड़ रुपये घोटाले के आरोप

पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी

16 Jun 2026

अभिषेक बनर्जी सहित 23 लोगों के खिलाफ मिट्टी चोरी मामले में एफआईआर, भाजपा नेता ने लगाए 300 करोड़ रुपये घोटाले के आरोप

हुगली। डायमंड हार्बर के भाजपा नेता अभिजीत विश्वास उर्फ बॉबी ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, उनके सहयोगी सुमित राय तथा बिष्णुपुर के विधायक दिलीप मंडल समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ कथित रूप से अवैध मिट्टी कटाई और बिक्री के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
अभिजीत विश्वास ने आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्तियों ने अवैध रूप से मिट्टी की कटाई कर उसकी बिक्री की, जिससे लगभग 300 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। इस संबंध में सोमवार रात कालीतला-आशुलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
भाजपा नेता ने दावा किया कि शिकायत के समर्थन में उन्होंने क्षेत्र की कई सैटेलाइट तस्वीरें भी पुलिस को सौंपी हैं। उनके अनुसार, इन तस्वीरों से यह स्पष्ट होता है कि किन स्थानों से मिट्टी काटी गई और इससे भूमि को कितना नुकसान पहुंचा।
अभिजीत विश्वास ने इससे पहले वर्ष 2020 में आए चक्रवात अम्फान के दौरान राहत सामग्री के रूप में लाई गई तिरपालों को कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालयों में अवैध रूप से जमा रखने का आरोप भी लगाया था। उस मामले में भी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए लगभग 250 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था।
वर्तमान मामले में भाजपा नेता का आरोप है कि मिट्टी कटाई और बिक्री का कार्य संगठित रूप से किया गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आरोपित पक्ष की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक सहित 23 लोगों के खिलाफ मिट्टी चोरी मामले में एफआईआर
पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News