Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के कथित उल्लंघन के आरोप में कोलकाता के कालीघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार को पुलिस ने इसकी पुष्टि की।

02 Jul 2026

मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के कथित उल्लंघन के आरोप में कोलकाता के कालीघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार को पुलिस ने इसकी पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, बागुईआटी निवासी राजीव सरकार की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिषेक बनर्जी के सुरक्षा कर्मी उनके वाहन चलाने के दौरान फुटरेस्ट पर खड़े होकर यात्रा करते हैं, जिससे सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होता है और अन्य लोगों के जीवन को खतरा पैदा होता है।

शिकायतकर्ता ने कहा है कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 123 के अनुसार चलती गाड़ी में लटककर यात्रा करना प्रतिबंधित है, जबकि धारा 184 के तहत खतरनाक तरीके से वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। इसी आधार पर उन्होंने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही अथवा उतावलेपन से वाहन चलाकर मानव जीवन को खतरे में डालना), धारा 125, धारा 223, धारा 3(5) तथा मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि, अभिषेक बनर्जी पहले से ही विभिन्न मामलों में जांच एजेंसियों के दायरे में रहे हैं। उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की जांच चल चुकी है। इसके अलावा हस्ताक्षर विसंगति प्रकरण और "4 मई के बाद डीजे बजेगा" संबंधी कथित टिप्पणी को लेकर भी वे विवादों में रहे हैं।

इसी बीच मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय द्वारा दायर मानहानि मामले में अभिषेक बनर्जी को मिली अंतरिम राहत वापस ले ली है।

इसके अतिरिक्त, डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में शुरू की गई उनकी पहल 'सेबाश्रय' को लेकर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक किसी न्यायालय द्वारा अंतिम निर्णय नहीं दिया गया है।

फिलहाल, मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े इस नए मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अभिषेक बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ प
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के कथित उल्लंघन के आरोप में कोलकाता के कालीघाट थाने में प्रा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News