Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

भगवंत मान वीडियो मामले में गुरूग्राम में एफआईआर दर्ज, भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित वीडियो विवाद में नया मोड़ आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) नेता आरपी सिंह ने दावा किया है कि गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एक एफआईआर में फर्जी फॉरेंसिक साक्ष्य तैयार कर मुख्यमंत्री को बचाने की कथित साजिश का खुलासा हुआ है।

24 Jun 2026

भगवंत मान वीडियो मामले में गुरूग्राम में एफआईआर दर्ज, भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित वीडियो विवाद में नया मोड़ आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) नेता आरपी सिंह ने दावा किया है कि गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एक एफआईआर में फर्जी फॉरेंसिक साक्ष्य तैयार कर मुख्यमंत्री को बचाने की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए भगवंत मान से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

आरपी सिंह ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुग्राम के डीएलएफ सेक्टर-29 थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 0263 में संगठित अपराध, धोखाधड़ी, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में जालसाजी तथा आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि कथित वीडियो को "डीपफेक" साबित करने के लिए फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने और तथ्यों को प्रभावित करने की कोशिश की गई।

भाजपा नेता ने दावा किया कि मामले में कुछ व्यक्तियों ने कथित तौर पर स्वतंत्र साइबर और फॉरेंसिक लैब के नाम पर रिपोर्ट तैयार कीं, जबकि जांच में इन संस्थाओं की वैधता और विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण में सच्चाई को दबाने और जनमत को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

आरपी सिंह ने कहा कि जिन रिपोर्टों के आधार पर मुख्यमंत्री को क्लीन चिट देने की कोशिश की गई थी, उनकी प्रमाणिकता पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला केवल एक वीडियो विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी तंत्र के दुरुपयोग और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से भी जुड़ा हो सकता है।

भाजपा नेता ने कहा कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनता के विश्वास पर बड़ा आघात होगा। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराई जाए तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भगवंत मान वीडियो मामले में गुरूग्राम में एफआईआर दर्ज, भाजपा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित वीडियो विवाद में नया मोड़ आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) नेता आरपी सिंह ने दावा किया है कि गुरुग्राम पुलिस की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News