Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

नैहाटी के जूट मिल में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

नैहाटी स्थित नदिया जूट मिल में बुधवार सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग लगते ही देखते-ही-देखते पाट (जूट) के गोदाम के बड़े हिस्से में फैल गई, जिससे स्थिति जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो गई।

08 Apr 2026

नैहाटी के जूट मिल में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

नैहाटी। नैहाटी स्थित नदिया जूट मिल में बुधवार सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग लगते ही देखते-ही-देखते पाट (जूट) के गोदाम के बड़े हिस्से में फैल गई, जिससे स्थिति जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो गई।

सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लंबे समय तक प्रयास के बावजूद इसे पूरी तरह काबू में नहीं किया जा सका। ज्वलनशील पदार्थों की अधिकता के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

घटना की जानकारी मिलते ही नैहाटी नगरपालिका के चेयरमैन अशोक चट्टोपाध्याय और तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय उम्मीदवार सनत दे मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया और जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के निर्देश दिए।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद ही घटना की जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नैहाटी के जूट मिल में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
नैहाटी स्थित नदिया जूट मिल में बुधवार सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग लगते ही देखते-ही-देखते पाट (जूट) के गोदाम के बड़े हिस्से में फैल गई, जि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News