Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दांतन में देर रात तृणमूल नेताओं के घरों में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल की तत्परता से काबू पाया गया

 

दांतन में देर रात तृणमूल नेताओं के घरों में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल की तत्परता से काबू पाया गया

11 Oct 2025

दांतन में देर रात तृणमूल नेताओं के घरों में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल की तत्परता से काबू पाया गया

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन-दो ब्लॉक के साबड़ा इलाके में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं के घरों में अचानक भीषण आग लग गई। घटना में दोनों घर जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खड़गपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सेन, बेलदा थाना प्रभारी गोवर्धन साहू, जोगेड़िया फाड़ी के प्रभारी दीपक देव, एसडीपीओ रिपन बाउल और सीआई शेख रबी उद्दीन तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक तत्परता और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग दस बजे साबड़ा क्षेत्र में ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष इफ्तेखार अली और उनके पड़ोसी जिला परिषद सदस्य खैरुल बाशार खान उर्फ बाबुल के मिट्टी के घरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के इलाके में फैलने लगी। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दमकल को सूचना दी।

सूचना पाकर एगरा से दमकल की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट गई। बेलदा थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से देर रात करीब बारह बजे आग पूरी तरह नियंत्रित की गई। घटना की सूचना मिलते ही दांतन-दो ब्लॉक के बीडीओ अभिरूप भट्टाचार्य भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, दोनों घरों में आग लगने की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस हर कोण से जांच कर रही है कि यह हादसा था या किसी साजिश का नतीजा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दांतन में देर रात तृणमूल नेताओं के घरों में लगी भीषण आग
दांतन में देर रात तृणमूल नेताओं के घरों में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल की तत्परता से काबू पाया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News