Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

मप्र के इंदौर में इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट से मकान में लगी आग, 8 लोगों की मौत

हादसे के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था, इसलिए किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे हालात और भयावह हो गए। वहीं, बिजली गुल होने से डिजिटल लॉकिंग सिस्टम बंद हो गया। कई लोग घर के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

18 Mar 2026

मप्र के इंदौर में इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट से मकान में लगी आग, 8 लोगों की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बंगाली चौराहा के पास स्थित तिलक नगर इलाके में बुधवार सुबह चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) में शॉर्ट सर्किट से आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया और उनकी बहू सिमरन समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था, इसलिए किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे हालात और भयावह हो गए। वहीं, बिजली गुल होने से डिजिटल लॉकिंग सिस्टम बंद हो गया। कई लोग घर के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस के अनुसार, बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब चार बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के भीतर फैल गई। हादसे के समय पुगलिया परिवार के घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसके कारण कई सदस्य और रिश्तेदार एक साथ मौजूद थे। घर के अंदर दस से ज्यादा गैस सिलेंडर और ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। आग की चपेट में आते ही सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए, इसके कारण अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कुंदन मंडलोई के अनुसार, आग लगने की इस घटना में आठ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में मकान मालिक मनोज जैन पुंगलिया (65), उनकी बहू सिमरन पुगलिया (30), विजय सेठिया (65), पत्नी सुमन सेठिया (60), छोटू सेठिया (22), राशि सेठिया (12), टीनू (35) और तनय (8 वर्ष) शामिल है।

हादसे में बुरी तरह के झुलसे चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें मनोज पुगलिया की पत्नी सुनीता, मनोज पुगलिया के पुत्र सौरभ, सोमिल और हर्षित शामिल हैं।

इंदौर के इस हादसे में मरने वालों में बिहार और राजस्थान के परिवार भी शामिल हैं। बिहार के किशनगंज से आए विजय सेठिया, उनकी पत्नी और बेटा तथा राजस्थान के कोटा से आई उनकी बेटी टीनू और दोनों नाती-पोते (तनय और राशि) अब इस दुनिया में नहीं रहे।

पड़ोसी दुकानदार सौरभ ने बताया कि बिहार के किशनगंज निवासी विजय सेठिया कॉस्मेटिक कारोबार से जुड़े थे। उन्हें जबड़े में कैंसर था। इसलिए वह ऑपरेशन कराने परिवार के साथ अपने बेटी-दामाद के घर इंदौर गए थे, लेकिन वहां हादसे में उनकी पत्नी, बेटे, बहन और बहनोई समेत उनकी भी मौत हो गई।

सौरभ के अनुसार, विजय सेठिया की किशनगंज में दो दुकानें हैं। वे इन दिनों अपना नया घर भी बनवा रहे थे। सौरभ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर उनके घर गए थे।

इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट से आग लगी, जो कार से होते हुए घर तक फैल गई। घर में 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर और ज्वलनशील केमिकल भी रखे थे, जिससे आग और भयावह हो गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे थे। आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद होने से ये लॉक खुल नहीं पाए, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। बचाव दल को दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर व्यक्त किया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गहन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है, हमारी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजन के साथ हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इंदौर में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई हृदयविदारक दुर्घटना अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाली है। इस असामयिक हादसे में जिन नागरिकों ने अपने प्राण गंवाए, उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही, हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

घटना की जानकारी मिलते ने बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जली हुई कार और खंडहर बन चुके मकान का मुआयना किया। विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहुत दुखद घटना है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के इंदौर में इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास
हादसे के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था, इसलिए किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे हालात और भय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News