Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कोलकाता मेडिकल कॉलेज परिसर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

आग लगने के कारणों की जांच के लिए अग्निशमन विभाग और पुलिस को मिलाकर एक टीम गठित की जाएगी

06 Aug 2025

कोलकाता मेडिकल कॉलेज परिसर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

कोलकाता। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में बुधवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना कॉलेज स्ट्रीट स्थित अस्पताल के ग्रीन बिल्डिंग के पास बने कचरा डंप में लगभग दोपहर एक बजे हुई।
प्राथमिक अनुमान के अनुसार, आग की वजह जलते हुए सिगरेट के टुकड़े हो सकते हैं। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो इंजनों की मदद से करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, अचानक लगी आग से अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। परिजन भी बेहद घबरा गए थे और मरीजों को लेकर चिंतित थे। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और किसी भी तरह की आपातकाल स्थिति में यहां भर्ती मरीजों के बचाव की तैयारी की जा रही थी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच के लिए अग्निशमन विभाग और पुलिस को मिलाकर एक टीम गठित की जाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेडिकल कॉलेज परिसर में आग लगने से मची अफरा-तफरी
आग लगने के कारणों की जांच के लिए अग्निशमन विभाग और पुलिस को मिलाकर एक टीम गठित की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News